Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राज़ी का बॉक्स ऑफिस पर छठा दिन

Advertiesment
राज़ी
उम्मीद थी कि राज़ी सातवें दिन 50 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी, लेकिन फिल्म ने छठे दिन ही यह कारनामा कर दिखाया। वीकेंड में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद आलिया भट्ट की यह फिल्म वीकडेज़ में भी बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। 
 
फिल्म ने पहले दिन 7.53 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 11.30 करोड़ रुपये, तीसे दिन 14.11 करोड़ रुपये, चौथे दिन 6.30 करोड़ रुपये, पांचवे दिन 6.10 करोड़ रुपये और छठे दिन 5.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। छ: दिनों में यह फिल्म अब तक 51.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है।
 
दूसरे सप्ताह में भी फिल्म से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है और दूसरे सप्ताह तक यह फिल्म 75 करोड़ रुपये के आंकड़े को भी पार कर सकती है। फिल्म को समीक्षकों तथा दर्शकों की सराहना मिल रही है। 
 
आलिया भट्ट ने इस फिल्म में एक ऐसे जासूस की भूमिका अदा की है जो पाकिस्तान में जासूसी करने के लिए पाकिस्तानी सेना के एक अफसर से ब्याह रचा लेती है। यह फिल्म 'कालिंग सेहमत' पर आधारित है। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त का हॉट बिकिनी अवतार