प्रियंका चोपड़ा का पुराना घर बना जैकलीन फर्नांडिस का नया आशियाना, जानिए कितनी है कीमत

Priyanka Chopra
Webdunia
रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (13:30 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस नए घर में शिफ्ट होने वाली हैं। खबरें है कि वह मुंबई के जुहू इलाके में स्थित प्रियंका चोपड़ा के पुराने घर को अपना नया आशियाना बनाएंगी। प्रियंका शादी से पहले इस घर में अपनी मां और भाई के साथ रहती थीं।

 
मुंबई के जुहू में स्थित जैकलीन के इस नए फ्लैट में पांच बेडरुम हैं और इसकी कीमत सात करोड़ रुपए है। प्रियंका अब इस घर की मालकिन नहीं रहीं और उन्होंने इसे बेच दिया है। खबरों के मुताबिक इस फ्लैट में जैकलीन किराए पर रहेंगी और उन्होंने इसे अभी तक नहीं खरीदा है। 
 
समुद्र तट के समीप स्थित यह आवास शानदार है। इसमें एक बड़ा लीविंग एरिया के साथ भव्य बालकनी भी है। प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में अमेरिकी गायक व अभिनेता निक जोनास के साथ शादी की थी। उस वक्त इसी फ्लैट में उनकी शादी के कार्यक्रम आयोजित हुए थे। वह इस घर में 2016 में आई थीं और इसके बाद काम के सिलसिले में उन्होंने अपना अधिकांश समय अमेरिका में बिताया था। 
 
जैकलीन फर्नांडिस के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय उनके पास कई प्रोजेक्ट हैं। उनकी कई फिल्में आने वाले दिनों में रिलीज हो सकती हैं। वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'बच्चन पांडे' में अभिनय करती दिख सकती हैं। इसके अलावा वह सर्कस, अटैक और किक 2 को लेकर भी चर्चा में बनी हुई हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बिग बॉस ओटीटी 3 विनर सना मकबूल अस्पताल में भर्ती, फैंस से बोलीं- दुआ में याद रखें...

बतौर सहायक निर्देशक सोनम कपूर ने शुरू किया था करियर, शादी के बाद फिल्मों से बनाई दूरी

डेब्यू के बाद अमीषा पटेल ने बैक टू बैक दी सुपरहिट फिल्में, लेकिन नहीं चला बॉलीवुड में सिक्का

विजय माल्या ने किया था समीरा रेड्डी का कन्यादान, एक्ट्रेस की मां की तरह से हुआ था शादी में शामिल

राम कपूर की क्राइम ड्रामा सीरीज मिस्त्री का ट्रेलर रिलीज, इस दिन जियोहॉटस्टर पर होगी स्ट्रीम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख