Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा बनेंगी ओशो की शिष्या मां आनंद शीला

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने अगले हॉलीवुड प्रोजेक्ट में मशहूर और विवादित आध्यात्मिक गुरु ओशो की शिष्या मां आनंद शीला का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म को हॉलीवुड के जाने माने निर्देशक बैरी लेव

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Chopra
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। हाल ही में प्रियंका अमेरिका के मशहूर टॉक शो दि एलन डिजेनेरेस में नजर आईं। वे इस शो में अपनी नई हॉलीवुड फिल्म 'इसंट इट रोमांटिक' को प्रमोट करने पहुंची थीं। इस दौरान प्रियंका ने खुलासा किया कि वह जल्द ही पर्दे पर मां आनंद शीला का किरदार अदा करती हुईं दिखाई देंगी।
 
 
Priyanka Chopra
प्रियंका ने बताया कि वह अगली फिल्म में मशहूर और विवादित आध्यात्मिक गुरु ओशो की शिष्या मां आनंद शीला का किरदार निभाएंगी। मां आनंद शीला भारत में जन्मीं एक अमेरिकन नागरिक हैं जो किसी समय रजनीश ओशो की प्रवक्ता थीं। एक समय पर मां शीला पर कई लोगों को मारने की कोशिश का आरोप भी लगा था।
 
प्रियंका ने खुलासा किया है कि इस फिल्म को हॉलीवुड के जाने माने निर्देशक बैरी लेविनसन निर्देशित करने वाले है। प्रियंका ने इस इंटरव्यू के दौरान कहा कि, मैं बैरी लेविनसन के साथ एक फिल्म पर काम कर रही हूं। वह शानदार अमेरिकन डायरेक्टर है। इस फिल्म के जरिए हम भारत में जन्म लेने वाली मां आनंद शीला के किरदार को पर्दे पर उकेरेंगे।
 
Priyanka Chopra
प्रियंका ने कहा कि मां आनंद शीला ओशो के बेहद करीब रही हैं और वह एक आधायात्मिक गुरु थी। मुझे नहीं पता है कि आपने उनके बारे में सुना है या नहीं लेकिन आपको बता दूं कि इस फिल्म पर काम कर रही हूं। मैं इस प्रोजेक्ट में एक्टिंग करने वाली हूं। साथ ही इसमें प्रोड्यूसर की भूमिका के तौर पर भी नज़र आऊंगी।
 
मां आनंद शीला पर लगा था हत्या का आरोप
ओशो की पर्सनल सेक्रेटरी के तौर पर शीला के पास अमेरिका में ओरेगॉन के वास्को काउंटी में रजनीशपुरम आश्रम को संभालने का जिम्मा था। 1985 में मां शीला पर मर्डर का आरोप लगा था। इसके अलावा 1984 में घटित हुए बायोटेरर अटैक में उनके शामिल होने के आरोप थे। मां शीला को फेडेरल जेल में 20 साल की सज़ा सुनाई गई थी। हालांकि वे 39 महीनों बाद से ही पेरोल पर हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

करीना कपूर का खुलासा, तैमूर के लिए शूटिंग भी कैंसल करने के तैयार रहते हैं सैफ अली खान