जामिया छात्रों के समर्थन में आईं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- हर आवाज जरूरी है...

Webdunia
गुरुवार, 19 दिसंबर 2019 (16:28 IST)
जावेद अख्तर, विशाल भरद्वाज, फरहान अख्तर, अनुराग कश्यप, पुल्कित सम्राट, हुमा कुरैशी, परिणीति चोपड़ा, ऋचा चड्ढा, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई बॉलीवुड सितारों ने जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्रों पर पुलिस की बर्बरता का विरोध किया है। इस मामले में अब एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दे दी है। प्रियंका ने जामिया के छात्रों के साथ हुई हिंसा की निंदा करते हुए ट्व‍ीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
 
प्रियंका ने लिखा है, "शिक्षा हर बच्चे का सपना है। शिक्षा ही वो चीज है जिसने उन्हें सोचने की स्वतंत्रता दी है। हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए बड़ा किया है। लोकतांत्रिक देश में शांतिपूर्ण तरीके से उठी आवाज का जवाब हिंसा से देना गलत है। हर आवाज जरूरी है। और हर आवाज भारत को बदलने में सहायक होगी।"

<

pic.twitter.com/rA8PmJTRH7

— PRIYANKA (@priyankachopra) December 18, 2019 >
 
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के लिए फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग खत्म की है। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव नजर आएंगे। 'द व्हाइट टाइगर' अरविंद अडिगा के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन रमिन बहरानी कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

तुम्बाड को सिनेमाघरों में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, 7 दिनों में किया इतना कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More