Hanuman Chalisa

क्वांटिको विवाद पर प्रियंका ने मांगी माफी, कहा- भारतीय होने पर गर्व

Webdunia
रविवार, 10 जून 2018 (12:33 IST)
अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में भारतीयों को आतंकवादी के रूप में दिखाए जाने पर सोशल मीडिया में बवाल मच गया। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की जम कर आलोचना की गई। मामले को बढ़ता देख प्रियंका ने इस पर माफ मांग ली है। 
 
उन्होंने ट्वीट कर कहा, मैं इस बात से बेहद दुखी हूं कि क्वांटिको के हाल के कुछ एपिसोड्स से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। हमारी ये मंशा बिल्कुल नहीं थी। मैं सभी से माफी मांगती हूं। मुझे एक भारतीय होने पर गर्व है और ये कभी नहीं बदल सकता।'
 
 
'ये पाकिस्तानी नहीं है और इसके गले में रुद्राक्ष की माला है। यह माला किसी पाकिस्तानी मुसलमान के गले में नहीं हो सकती। ये एक भारतीय राष्ट्रवादी है जो पाकिस्तान को फंसा रहा है।'
 
यह डायलॉग प्रियंका ने अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' में बोला है। तीसरे सीजन का पांचवां एपिसोड है। यह क्लिप वायरल हो गई और प्रियंका लोगों के निशाने पर आ गई हैं।
 
#ShameOnYouPriyankaChopra और #BoycottQuantico जैसे हैशटैग के साथ ट्रोल किया जा रहा है।
 
प्रियंका ने इस शो में एफबीआई एजेंट की भूमिका निभाई है। उनकी टीम कुछ लोगों पकड़ती है। उन्हें संदेह है कि ये पाकिस्तानी है। तभी एक के गले में रुद्राक्ष की माला दिखती है और प्रियंका का यह संवाद सुनाई देता है।
 
प्रियंका की आलोचना यह कह कर की जा रही है कि उन्होंने इंटरनेशनल शो में देश की बेइज्जती की है। वो भी कुछ पैसों की खातिर।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Lock Upp 2: पामेला सेरेना ने खोला मैच फिक्सिंग का राज, स्टूडेंट लाइफ में क्रिकेट बेटिंग से कमाए थे पैसे

प्रभास की फिल्म 'स्पिरिट' से बड़े पर्दे पर वापसी पर रहीं कटरीना कैफ? सामने आई बड़ी सच्चाई

रावण सिर्फ विलेन नहीं, विरोधाभासों से भरा महाज्ञानी, 'रामायणम्' में अपने किरदार पर बोले रॉकस्टार यश

Marvel Studios का बड़ा धमाका, रयान गोस्लिंग निभाएंगे Ghost Rider का किरदार, 2028 में रिलीज होगी फिल्म

Black Panther 3 का ऐलान, डेविड जॉनसन संभालेंगे वाकांडा की कमान, रिलीज डेट भी हुई फाइनल

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख