Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा कब अपनी बेटी मालती का चेहरा दुनिया को दिखाएंगी? एक्ट्रेस की मां ने दिया हिंट

Advertiesment
हमें फॉलो करें priyanka chopra
, बुधवार, 3 अगस्त 2022 (15:22 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इस साल जनवरी में सरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनस रखा है। प्रियंका और निक ने अभी तक अपनी बेटी का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है। 

 
अब हाल ही में प्रियंका की मां मधुमालती चोपड़ा ने खुलासा किया है कि एक्ट्रेस अपनी बेटी का चेहरा आखिर कब दिखाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रियंका और निक ने अपनी बेटी का नाम उनके नाम से जोड़कर रखा है। इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए मधुमालती चोपड़ा ने कहा, यह एक सुखद सरप्राइज है। उन्हें नामकरण के दिन ही इसके बारे में पता चला था। 
 
priyanka chopra
उन्होंने कहा, हिंदू परंपराओं में दादाजी बच्चे के कानों में ज्ञान के शब्दों के साथ-साथ नाम बताते हैं और निक के पिता ने उन अनुष्ठानों को किया। प्रियंका और निक दोनों ही बच्चे का बहुत ध्यान देने वाले पेरेंट्स हैं। दोनों अकसर मिलकर ही कोई भी काम करते हैं।
 
priyanka chopra
मधुमालती ने इस बात का भी हिंद दिया कि प्रियंका और निक कब अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर सकते हैं। उन्होंने कहा, शायद वो मालती के एक साल का होने पर उसका चेहरा दुनिया के सामने दिखाएंगे। मैंने प्रियंका को सलाह दी है कि पहले कुछ सालों में अपनी बेटी को कोई स्क्रीन टाइम न दें।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आलिया भट्ट को ट्रोलिंग से नहीं पड़ता फर्क, बोलीं- ज्यादा ही भाव दे देते हैं...