Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जिसमें वे पाउट बना रही है। अपने होठों को उन्होंने खासतौर से हाइलाइट किया है। इसके लिए लाल रंग की लिपस्टिक लगाई है। प्रियंका के होठ देखते ही सवाल उठने शुरू हो गए।
कुछ लोगों ने कहा कि प्रियंका ने लिप जॉब यानी की होठों की सर्जरी कराई है। कइयों ने उन्हें बदसूरत तक कह डाला। अधिकांश लोगों का कहना है कि प्रियंका ने अपनी सुंदरता निखारने के लिए सर्जरी कराई, लेकिन बात नहीं बन पाई।
इसके पहले भी प्रियंका लोगों के निशाने पर रही हैं। उनकी नाक को लेकर भी सवाल उठाए गए। आर्मपिट दिखाने पर फोटोशॉप्ड की बात कह कर सवाल खड़े किए गए।
हालांकि प्रियंका कई बार कह चुकी हैं कि उन्होंने कभी कोई सर्जरी नहीं कराई है। हालांकि वे प्लास्टिक सर्जरी को गलत नहीं मानती हैं।