Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
प्रयोग करने में प्रियंका चोपड़ा कभी पीछे नहीं हटती और हमेशा कुछ नया करने की चाह उनके अंदर मौजूद है। बॉलीवुड में डंका पीटने के बाद उन्होंने हॉलीवुड में भी नाम कमा लिया। गायकी का शौक था तो एलबम भी आ गया। फिल्में भी वे बतौर निर्माता बना रही हैं। अब प्रियंका चोपड़ा सिक्स पैक एब्स बनाने जा रही हैं।
आमतौर पर यह कारनामा हीरो करते हैं, लेकिन प्रियंका भी किसी हीरो से कम है क्या। अपनी हॉलीवुड मूवी 'इजंट इट रोमांटिक' में वे योगा इंस्ट्रक्टर बनी हैं और इस भूमिका के लिए वे सिक्स पैक एब्स बनाने में जुटी हुई हैं। जल्दी ही उनका यह रूप सामने आने वाला है।
जहां तक बॉलीवुड का सवाल है तो कई हिंदी फिल्म निर्माताओं से उनकी बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कुछ तय नहीं हो पाया है। संभवत: वे संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म के लिए हां कह दें।