Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में जो कदम रखा है, तो अब वे वापस आने का नाम ही नहीं ले रहीं। उनके भारतीय फैंस उनकी बॉलीवुड फिल्म का इंतजार कर रहे हैं लेकिन प्रियंका एक के बाद एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में ही ध्यान दे रही हैं।
वैसे इस हॉलीवुड फिल्मों में उनका मुख्य रोल नहीं है। इसी के चलते खबर आई है कि प्रियंका ने हॉलीवुड की एक और फिल्म साइन की है जिसके डायरेक्टर उनकी पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' के सैथ जॉर्डन ही होंगे।
प्रियंका की दोस्त मुबिना रेटोंसे की इस अगली फिल्म में प्रियंका की एक डायनामिक लॉयर (वकील) की भूमिका होगी। प्रियंका ने बॉलीवुड में कभी वकील की भूमिका नहीं निभाई। 'क्वांटिको' में भी उनका एक पॉवरफुल रोल है। इसके अलावा 'अ किड लाइक जेक' में भी वे सिंगल मॉम की भूमिका निभा रही हैं।