Ahilya bai holkar jayanti

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका चोपड़ा की 'द स्काई इज पिंक' का फर्स्ट पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा फिल्म का ट्रेलर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Priyanka Chopra
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'द स्काई इज पिंक' से बॉलीवुड मे कमबैक करने वाली हैं। यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगी। हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया है। 
फिल्म 'द स्काई इज पिंक' का टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में प्रीमियर के ठीक पहले मेकर्स ने फिल्म का ऑफिशल फर्स्ट लुक शेयर किया है। साथ ही मेकर्स और कास्ट ने फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी खुलासा किया है। फिल्म का ट्रेलर 10 सितंबर को सुबह 10 बजे रिलीज हो रहा है। 
 
Priyanka Chopra
फिल्म के फर्स्ट लुक में एक हैप्पी फैमिली दिखाई दे रही है। पोस्टर पर फरहान, प्रियंका, जायरा और रोहित नजर आ रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर के कंधे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं, तो वहीं जायरा वसीम और रोहित सराफ दौड़ते हुए नजर आ रहें हैं।
 
Priyanka Chopra
शोनाली बोस इस फिल्म की डायरेक्टर हैं। रॉय कपूर फिल्म्स और आरएसवीपी ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म कथित तौर पर जायरा वसीम की आखिरी फिल्म होगी, क्योंकि हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए बॉलीवुड से संन्यास लेने का ऐलान किया था। 
 
फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की कहानी भारतीय मोटिवेशनल स्पीकर आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जो 13 वर्ष की आयु में इम्केयून डेफिशिएंसी ऑर्डर से पीड़ित होने के बाद एक मोटिवेशनल स्पीकर बन गईं। यह फिल्म 11 अक्टूबर को रिलीज हो रही है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रितिक रोशन ने कैटरीना कैफ को बताया 'मजदूर', बोले- बस बाहर से सुंदर