Publish Date: Friday, 30 January 2026 (17:42 IST)
Updated Date: Friday, 30 January 2026 (01:44 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस से 18 अगस्त को सगाई कर ली हैं। निक के पैरेंट्स पहुंच चुके हैं। सगाई प्रियंका के घर पर हुई है। इसके बाद शाम को मुंबई के एक पांच सितारा होटल में पार्टी होगी जिसमें बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां नजर आएंगी।
सगाई को प्राइवेट अफेयर रखा गया है जिसमें उनके परिवार और नजदीकी दोस्ती शामिल हैं। यह एक ट्रेडिशनल एंगेजमेंट सेरेमनी है। प्रियंका के घर को फूलों से सजाया गया है। एक बड़ा सा एनपी लिखा हआ भी नजर आ रहा है। एन फॉर निक और पी फॉर प्रियंका
प्रियंका की खास दोस्त और मैनेजर अंजुला अचारिया मुंबई पहुंच चुकी हैं। वे प्रियंका का सारा काम संभालती हैं।
लखनऊ में अपनी शूटिंग से ब्रेक लेकर प्रियंका की कज़न परिणीति चोपड़ा मुंबई पहुंची। वे प्रियंका के घर येलो आउटफिट में पहुंचीं।
स्क्रिप्ट राइट मुश्ताक शेख, सृष्टि बहल भी प्रियंका के घर पहुंचे।