Daily Horoscope

प्रियंका चोपड़ा को ब्रेक में याद आया बॉलीवुड

Webdunia
प्रियंका चोपड़ा बड़े पर्दे पर जय गंगाजल के बाद से नजर नहीं आई हैं। वे अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट में काफी व्यस्त हैं। उनकी हालिया भारत यात्रा सिर्फ क्रिसमस ब्रेक नहीं है बल्कि इस दौरान वह अपने बॉलीवुड के अगले प्रोजेक्ट का फैसला करेंगी। फिलहाल उनकी फिल्म का प्रमोशन और 'क्वांटिको' की शूटिंग में ब्रेक है, इसलिए प्रियंका ने अपने परिवार के साथ नया साल मनाने का फैसला किया है।  


 
दो बॉलीवुड फिल्म 
इसके अलावा, प्रियंका अपने बॉलीवुड करियर पर भी ध्यान देना चाहती हैं। वह अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स और रिजनल सिनेमा के निर्माता होने के चलते काफी व्यस्त रहीं और बॉलीवुड की फिल्में नहीं कर पाईं। हालांकि, उनके एक हालिया बयान में प्रियंका ने बताया कि वह देश लौटी हैं ताकि अपने अगले बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर फैसला कर पाएं। संभव है कि वे दो फिल्में साइन करेंगी। 
 
हॉलीवुड के कलाकार भारत में 
प्रियंका ने यह भी बताया कि बेवाच के साथी कलाकार भी जल्दी ही अपना प्रमोशनल टूर शुरू करने वाले हैं और भारत के कुछ शहरों में भी आएंगे। फिल्म के ट्रेलर में प्रियंका मात्र एक सेकंड के लिए नजर आती हैं, लेकिन उनकी भारत में लोकप्रियता को देखते हुए 'बेवाच' का भारत में भी जम कर प्रमोशन किया जाएगा। 
 
कॉफी भी पीने वाली हैं 
इसके अलावा, प्रियंका करण जौहर के पॉपुलर शो 'कॉफी विद करण' की भी शूटिंग जल्दी ही करेंगी। जय गंगाजल में नजर आई प्रियंका चोपड़ा पिछले साल संजय लीला भंसाली की फिल्म बाजीराव मस्तानी में काशीबाई के बेहतरीन किरदार के लिए कई अवॉर्ड जीतने में सफल हुई थीं।  
Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख