प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के घर आया नया मेहमान, तस्वीर शेयर की फैंस को दी खुशखबरी

Webdunia
रविवार, 9 अगस्त 2020 (10:35 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास के घर नया मेहमान आया है। प्रियंका ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने घर आए नन्हे मेहमान की तस्वीर शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही है।

 
प्रियंका और निक के परिवार में आया ये प्यारा सा मेहमान और कोई नहीं बल्कि एक डॉग है। डॉग का नाम 'पांडा' है। दोनों ने 'पांडा' को गोद लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक तस्वीर में जहां प्रियंका और निक अपने सभी पालतू कुत्तों के साथ है। 
 
वहीं, दुसरी तस्वीर में 'पांडा' दिख रहा है। 'पांडा' की दोनों आंखें अलग-अलग रंग की हैं। उसकी एक आंख नीली जबकि दूसरी भूरी है। पांडा को घर लाने से प्रियंका और निक बेहद खुश हैं।
 
प्रियंका ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'हमारी नई फैमिली फोटो। पांडा। हमने इस छुटकू को (जो ज्यादा दिनों तक छुटकू नहीं रहेगा) कुछ हफ्ते पहले गोद लिया था। हमें ठीक से नहीं पता लेकिन लगता है कि ये हस्की और ऑस्ट्रलियन शेपर्ड का मिक्स है। उनकी आंखे तो देखो। और कान भी।'
 
प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की बात तो उनके पास अभी दो बड़े हॉलीवुड के प्रोजेक्ट्स हैं। प्रियंका डायरेक्टर रॉबर्ट रॉड्रिग्स की सुपरहीरो मूवी 'वी कैन बी' के अलावा 'मैट्रिक्स 4' में भी नजर आएंगी। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Raid 2 का तीसरे हफ्ते भी बॉक्स ऑफिस पर कायम है राज, Housefull 5 से पहले बना रहेगा बादशाह?

दीपिका को मिली 'स्पिरिट' से विदाई, अब प्रभास के साथ दिखेगी ये साउथ ब्यूटी!

भूल चूक माफ रिव्यू: राजकुमार राव की ये नई फिल्म आपको बोरियत के टाइम लूप में फंसा देगी

केसरी वीर से पूरा हुआ सूरज पंचोली का सपना, निभाना चाहते थे वॉरियर का किरदार

कियारा आडवाणी का 'सीक्रेट बिकिनी लुक' War 2 में हुआ वायरल, क्या सच में CGI का इस्तेमाल हुआ?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

किशोर कुमार का दिल टूटा, मिथुन ने मौका लपका: योगिता बाली के प्यार की इस दास्तां में है बॉलीवुड ड्रामा का पूरा तड़का

कियारा का बिकिनी लुक देख फैंस के छूटे पसीने, War 2 में दिखाया हॉटनेस और परफेक्ट फिगर का जलवा

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

वायरल गर्ल मोनालिसा का मॉडर्न लुक देख खुली रह जाएंगी आंखें, डायमंड ज्वेलरी पहन कराया फोटोशूट

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

अगला लेख