Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'बंबई मेरी जान' का ओरिजनल साउंडट्रैक हुआ रिलीज, जैज से लेकर कोंकणी मसाला म्यूजिक तक सब कुछ किया गया शामिल

Advertiesment
हमें फॉलो करें Prime Video Series

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 11 सितम्बर 2023 (14:10 IST)
Bambai Meri Jaan Soundtrack: प्राइम वीडियो की अपकमिंग क्राइम ड्रामा सीरीज 'बंबई मेरी जान' के रोमांचक टीजर और टाइटल ट्रैक ने हर किसी को उत्साहित किया। अब, मेकर्स ने सीरीज का पूरा म्यूजिक एल्बम लॉन्च किया है जिसमें सीरीज के दस एपिसोड के जरिए सामने आने वाले किरदारों और कहानियों का प्रतिनिधित्व करने वाले गाने और थीम सॉन्ग की एक सीरीज मौजूद है।
 
सीरीज का हर गाना शहर और इसकी विविध शैलियों के लिए एक गीत है, जिसमें जैज़ से लेकर कोंकणी मसाला म्यूजिक से लेकर मुंबई के अपने स्ट्रीट रैप तक के साउंडट्रैक शामिल हैं।
 
साल्वेज ऑडियो कलेक्टिव द्वारा रचित, बंबई मेरी जान के इस विविध म्यूजिक एल्बम में बहु प्रतिभाशाली सिंगर्स और गीतकार शामिल हैं-
1. बंबई मेरी जान (टाइटल ट्रैक) - गायिका: शिबानी अख्तर, गीतकार: वरुण ग्रोवर | संगीतकार: सेल्वेज ऑडियो कलेक्टिव
2. जिंदगी पिक्चर है - गायक: काम भारी, गीतकार: काम भारी | संगीतकार: साल्वेज ऑडियो कलेक्टिव, काम भारी
3. मान - गायिक: दिव्या लुईस, गीतकार: राजन बत्रा |संगीतकार: सेल्वेज ऑडियो कलेक्टिव
4. जाने जान - गायिका: वसुन्धरा विडालुर, गीतकार: रोहन राजाध्यक्ष संगीतकार: सेल्वेज ऑडियो कलेक्टिव
5. टोड़ मोड़ - सिंगर्स: ड्वेन गैमरी और आरिया नानजी, गीतकार: मर्लिन डिसूजा और जॉन डायस | संगीतकार: मर्लिन डिसूज़ा और जॉन डायस
6. जादू तेरा जलवा - गायिका: दिव्या लुईस, गीतकार: चरण सिंह पठानिया | संगीतकार: साल्वेज़ ऑडियो कलेक्टिव और चरण सिंह पठानिया
7. आपा की थीम- संगीतकार: साल्वेज ऑडियो कलेक्टिव
8. दारा की गैंग थीम - संगीतकार: साल्वेज़ ऑडियो कलेक्टिव
9. 70 के दशक की डिस्को थीम- संगीतकार: साल्वेज ऑडियो कलेक्टिव
10. हाजी की स्टोरी थीम - संगीतकार: साल्वेज ऑडियो कलेक्टिव
11. हबीबा की थीम - संगीतकार: साल्वेज ऑडियो कलेक्टिव
12. जुगाड़ थीम - संगीतकार: साल्वेज ऑडियो कलेक्टिव
13. शैतान थीम - संगीतकार: साल्वेज ऑडियो कलेक्टिव
 
Prime Video Series
एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी, कासिम जगमगिया और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, एस. हुसैन जैदी की कहानी के साथ, बंबई मेरी जान रेंसिल डिसिल्वा और शुजात सौदागर द्वारा क्रिएट की गई हैं और शुजात सौदागर द्वारा निर्देशित हैं। 
 
इसमें के के मेनन, अविनाश तिवारी, कृतिका कामरा और निवेदिता भट्टाचार्य के साथ अमायरा दस्तूर भी अहम भूमिका में हैं। 10-एपिसोड वाली इस हिंदी ओरिजनल सीरीज का प्रीमियर 14 सितंबर को कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय भाषाओं में भारत और 240 देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पूजा भट्ट ने तोड़ी पिता संग वायरल लिप किस फोटो पर चुप्पी, बोलीं- यह एक क्षण था...