Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

प्रतीक बब्बर को फिर हुआ प्यार, साउथ की इस एक्ट्रेस संग कंफर्म किया रिश्ता

हमें फॉलो करें प्रतीक बब्बर को फिर हुआ प्यार, साउथ की इस एक्ट्रेस संग कंफर्म किया रिश्ता

WD Entertainment Desk

, बुधवार, 15 फ़रवरी 2023 (15:19 IST)
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के बेटे प्रतीक बब्बर अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। प्रतीक बब्बर ने साल 2019 में सान्या सागर से शादी की थी। हालांकि, दोनों का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाया और दोनों अलग हो गए।

 
अब प्रतीक बब्बर को एक बार फिर से प्यार हो गया है। वेलेंटाइन डे के मौके पर प्रतीक ने एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी संग अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। उन्होंने प्रिया संग अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए प्यार का इजहार किया है।
 
प्ली तस्वीर में प्रतीक प्रिया बनर्जी के साथ नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों अपने टैटू को फ्लॉन्ट करते दिख रहे हैं। इस टैटू में दोनों के नाम और सरनेम के पहले अक्षय यानी 'P' और 'B' लिखे हैं। इसके साथ एक दिल और इन्फिनिटी इमोजी का भी टैटू बनवाया हुआ है। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार प्रतीक बब्बर और प्रिया बनर्जी की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। दोनों एक-दूसरे को करीब एक साल से जानते हैं। कपल फिलहाल अपने रिश्ते को लो-प्रोफाइल रखान चाहते है। 
 
बता दें कि प्रिया बनर्जी साउथ सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'किस' से की थी। प्रिया बॉलीवुड में भी डेब्यू कर चुकी हैं। वह ऐश्वर्या राय की फिल्म 'जज्बा' में भी दिखाई दी थीं।
Edited By : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड फिल्म 'लव अगेन' का ट्रेलर हुआ रिलीज