Publish Date: Thu, 06 Nov 2025 (12:32 IST)
Updated Date: Thu, 06 Nov 2025 (12:34 IST)
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' जैसे-जैसे फिनाले का करीब आ रहा है कई ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। ताजा खबरों के अनुसार कॉमेडियन प्रणित मोरे दोबारा 'बिग बॉस 19' में वापसी करने जा रहे हैं। उनकी एंट्री इसी हफ्ते 'वीकेंड का वार' एपिसोड से पहले हो जाएगी।
प्रणित मोरे डेंगू की वजह से पिछले हफ्ते शो से बाहर हुए थे। सलमान खान ने बताया था प्रणित बीमार हैं, जिसके लिए उन्हें शो छोड़कर घर से बाहर आना पड़ेगा, ताकि डॉक्टर्स उनका सही तरीके से ट्रीटमेंट कर पाएं। अब वह दोबारा शो में वापसी कर रहे हैं।
'बिग बॉस' की जानकारी देने वाले सोशल मीडिया अकाउंट 'बीबी तक' और 'द खबरी' ने प्रणित की एंट्री की खबर दी है। इस दोनों हैंडल से एक ही बात कही गई है कि प्रणित के फैन्स के लिए गुड न्यूज, वो घर मैं वापस लौट रहे हैं।
प्रणित की वापसी की खबर से फैंस काफी खुश है। एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान, क्या ये सच में हो रहा है? मुझे सच में यकीन नहीं हो रहा। आखिरकार, शो में कुछ असली मनोरंजन और असली मस्ती वापस आने वाली है।' एक अन्य ने लिखा, 'लौट रहा है विनर'।
About Writer
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन....
और पढ़ें