प्रकाश राज हुए हादसे का शिकार, सर्जरी के लिए रवाना हुए हैदराबाद

Webdunia
बुधवार, 11 अगस्त 2021 (10:58 IST)
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज एक हादसे का शिकार हो गए, जिसकी वजह से उन्हें फ्रैक्चर हो गया है। इस बात की जानकारी प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी है।

 
प्रकाश राज ने ट्वीट किया, 'थोड़ा सा गिरा… एक छोटा सा फ्रैक्चर। सर्जरी के लिए अपने दोस्त डॉ गुरुवरेड्डी के सुरक्षित हाथों में हैदराबाद जा रहा हूं। ठीक हो जाऊंगा चिंता की कोई बात नहीं। मुझे अपने दुआओं में याद रखना।' 
 
इस खबर के सामने आने के बाद फैंस प्रकाश राज के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। बता दें कि प्रकाश राज ने बॉलीवुड के अलावा तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मराठी और मलयाली फिल्म इंडस्ट्री में भी जबरदस्त पहचान हासिल की है। 
 
प्रकाश राज वॉन्टेड, सिंघम, दबंग 2, मुंबई मिरर, पुलिसगिरी, जैसी कई हिट फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके हैं। वह मूवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (MMA) के लिए प्रेसिडेंट पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। एमएए चुनाव हैदराबाद में होंगे।
 
Show comments

बॉलीवुड हलचल

सोहेल खान संग शादी के लिए जिस शख्स संग सीमा सजदेह ने तोड़ी थी सगाई, अब उसी को कर रहीं डेट

स्काई फोर्स के साथ उड़ान भरने के लिए तैयार अक्षय कुमार, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म!

सोनम कपूर क्यों नहीं रखतीं करवा चौथ का व्रत?

गंदी बात की वजह से मुश्किल में फंसीं एकता कपूर और शोभा कपूर, POCSO के तहत मामला दर्ज

DDLJ में शाहरुख खान को इस तरह आया अमरीश पुरी संग आओ आओ वाले सीन का आइडिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More