Publish Date: Mon, 21 Aug 2023 (16:32 IST)
Updated Date: Mon, 21 Aug 2023 (16:35 IST)
अभिनेता प्रकाश राज ने चंद्रयान 3 का बनाया मजाक। सोशल मीडिया पर भड़के लोग और प्रकाश राज को कहा शर्म करो। दरअसल प्रकाश राज ने 'एक्स' पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने चंद्रयान-3 और विक्रम लैंडर को लेकर एक कार्टून शेयर किया।
इस कार्टून में एक किरदार चाय के साथ नजर आ रहा है। वह शर्ट और लुंगी पहने हुए है और बड़े अनोखे अंदाज में चाय डालते हुए दिखाया गया है। इसका कैप्शन उन्होंने लिखा- ब्रेकिंग न्यूज। ये देखिए विक्रम लैंडर से आई चांद की पहली झलक। वॉउ।
समझने वाले समझ गए कि चाय वाले के जरिये पीएम मोदी पर तंज किया गया है। इस पर सोशल मीडिया के यूजर्स भड़क गए। एक ने लिखा कि आपका नाम प्रकाश है, लेकिन मतलब अंधकार है।
लोगों को इस बात का बुरा लगा कि चंद्रयान 3 का मजाक बनाया गया। एक यूजर ने लिखा है कि आप इतना गिर गए हैं। मुझे आप पर शर्म आती है। मुझे इसरो पर गर्व है। जय हिंद।
एक यूजर ने लिखा है कि यह बीजेपी का नहीं इसरो का मिशन है। अगर ये सफल होता है तो भारत के लिए होगा न कि किसी पार्टी के लिए। आप क्यों चाहते हैं कि यह मिशन फेल हो जाए। इसरो को राजनीति नफरत से अलग रखिए।
कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी ने भी इस पोस्ट के लिए प्रकाश राज की आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि इस शर्मनाक ट्वीट के लिए मैं प्रकाश राज की निंदा करता हूं।
गौरतलब है कि प्रकाश राज लगातार बीजेपी और पीएम मोदी की आलोचना करते रहते हैं।