Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

दबंग 3 में सलमान खान के साथ प्रभुदेवा भी 'मुन्ना बदनाम' गाने पर थिरकाएंगे कदम

हमें फॉलो करें दबंग 3 में सलमान खान के साथ प्रभुदेवा भी 'मुन्ना बदनाम' गाने पर थिरकाएंगे कदम
सलमान खान इन दिनों अपनी अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' की शूटिंग में बिजी है। दबंग सीरिज की फिल्में अपने आइटम गानों के लिए भी जानी जाती है। दबंग और दबंग 2 में आइटम सॉन्ग थे जिस पर मलाइका अरोरा और करीना कपूर ने कदम थिरकाए थे। इसके बाद दबंग 3 में फैंस को एक और सरप्राइज मिलने जा रहा है।

दबंग 3 में एक स्पेशल डांस नंबर दिखाई देगा जिसमें सलमान खान कदम थिरकाते नजर आएंगे। इस गाने के बोल होंगे 'मुन्ना बदनाम हुआ।' इस गाने में सलमान के साथ एक और खास शख्स नजर आने वाले हैं। साथ देते नजर आएंगे।
 
रिपोर्ट्स के मुताबिक मुन्ना बदनाम हुआ गाने पर सलमान खान और वरीना हुसैन के साथ फिल्म के निर्देशक प्रभु देवा कदम थिरकाते नजर आएंगे। वरीना अपने डांस से सभी का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

सलमान और प्रभुदेवा को पर्दे पर एक साथ डांस करते हुए देखना दिलचस्प होगा क्योंकि जहां सलमान का डांस करने का अपना अलग ही अंदाज है, वहीं प्रभुदेवा जरूर अपना टच जोड़ने वाले हैं। इस गाने को 'ओ ओ जाने जाना' सिंगर कमाल खान ने अपनी आवाज दी है। 
 
webdunia
खबरों के अनुसार इस गाने के पीछे की कहानी ये है कि जब फिल्म का खूंखार विलेन कुछ पुलिस वालों को अगवा कर लेता है, तब पुलिसवालों को विलेन के चंगुल से बचाने के लिए चुलबुल पांडे यानी सलमान जाते हैं और अपने साथियों को सुरक्षित बचा लाते है। इसी खुशी के मौके पर यह गाना 'मुन्ना बदनाम हुआ' होता है।
 
प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही फिल्म दबंग 3 इस साल दिसंबर में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में सलमान खान के पिता का रोल विनोद खन्ना के भाई प्रमोद खन्ना निभाने वाले हैं। इस फिल्म में सलमान खान सोनाक्षी सिन्हा और सई मांजरेकार के साथ रोमांस करते नजर आने वाले हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बॉस फेम आशका गरोडिया ने बिकिनी पहन किया हॉट योगा, तस्वीरें वायरल