ramcharitmanas

प्रभाष की साहो अब 2019 में होगी रिलीज

Webdunia
बाहुबली के बाद लोकप्रियता की लहर पर सवार प्रभाष की अगली फिल्म का इंतजार सिने प्रेमी बेसब्री से कर रहे हैं। उनकी अगली रिलीज होने वाली फिल्म है 'साहो' जिसमें प्रभाष के साथ श्रद्धा कपूर हैं। यह फिल्म इस वर्ष दिवाली पर रिलीज होने की संभावना थी, लेकिन अब यह आगे बढ़ गई है। 
 
फिल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि शूटिंग का शेड्यूल एक्शन दृश्यों के कारण लंबा खींच गया है। एक्शन दृश्यों पर निर्देशक सुजीत विशेष मेहनत कर रहे हैं। एक्शन सीक्वेंस हॉलीवुड फिल्मों के अनुरूप होंगे इसलिए विदेश से तकनीशियनों को बुलाया गया है। 
 
इन एक्शन सीक्वेंसेस का पोस्ट प्रोडक्शन शूटिंग के साथ-साथ चलेगा ताकि कोई गलती हो तो तुरंत सुधार ली जाए। यह प्रक्रिया लंबी है इसलिए फिल्म तय समय सीमा में तैयार नहीं हो पाएगी। फिल्म से जुड़े लोगों को इस पर कोई ऐतराज नहीं है क्योंकि यह फिल्म की बेहतरी के लिए हो रहा है। 


 
अब फिल्म 2019 की संक्रांति पर रिलीज होने की संभावना है। दक्षिण भारत में उस समय पोंगल पर्व मनाया जाता है और दर्शक फिल्म देखने के मूड में रहते हैं। साहो को हिंदी, तमिल और तेलुगु में बनाया जा रहा है। 
 
वैसे भी बड़े बजट की फिल्मों की रिलीज टलती रहती है। जिन फिल्मों में पोस्ट प्रोडक्शन का काम ज्यादा रहता है उनकी रिलीज डेट शिफ्ट होती रहती है। '2.0' के साथ भी यही हो रहा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

Pushpa 2 में साड़ी पहनकर क्यों नाचे अल्लू अर्जुन? खुद खोला राज, कहा- 'पर्दे पर औरत बनना मेरा सबसे बड़ा अल्फा अवतार'

I'm Game मूवी प्रिव्यू: बॉक्स ऑफिस पर जुआरी बने दुलकर सलमान का नया दांव, 5 भाषाओं में रिलीज होगी एक्शन थ्रिलर

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

'शोमैन' से भिड़ गए थे नशे में धुत सलमान खान! सुभाष घई ने सालों बाद खोला गाली-गलौज और हाथापाई का राज

5 महीने में ही टूटी बादशाह की दूसरी शादी! ईशा रिखी से तलाक का ऐलान, क्या अब 'बिग बॉस 20' में होगी एंट्री?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख