माथे पर त्रिपुंड, गले में रुद्राक्ष की माला, फिल्म कन्नप्पा से प्रभास का फर्स्ट लुक आया सामने

WD Entertainment Desk
सोमवार, 3 फ़रवरी 2025 (14:57 IST)
प्रभास साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं। प्रभास की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। 'कल्कि 2898 एडी' के बाद प्रभास अब फिल्म 'कन्नप्पा' में नजर आने वाले है। वहीं मेकर्स ने इस फिल्म का प्रभास का लुक रिलीज कर दिया है। 
 
फिल्म कन्नप्पा में प्रभास के किरदार का नाम रूद्र है। पोस्टर में प्रभास को एक साधु के वेश में दिखाया गया है, उनके उलझे हुए बाल बेतरतीब ढंग से लहरा रहे हैं, उनके माथे पर पवित्र चंदन लगा हुआ है, और वे एक अर्धचंद्राकार छड़ी पकड़े हुए हैं जो दिव्य शक्ति और आकाशीय ऊर्जा का संकेत देती है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

इस पोस्टर को शेयर करते हुए प्रभास ने कैप्शन में लिखा, ॐ दिव्य संरक्षक ‘रुद्र’ ॐ. रुद्र के रूप में अपने लुक का अनावरण। कन्नप्पा में अडिग रक्षक के रूप में शक्ति और ज्ञान का अवतार। भक्ति, त्याग और प्रेम की एक कालातीत यात्रा। 25 अप्रैल, 2025 को सिनेमाघरों में आने वाली इस महाकाव्य साहसिक यात्रा में हमारे साथ जुड़ें! 
 
फिल्म कन्नप्पा मुकेश कुमार सिंह निर्देशित और एम. मोहन बाबू निर्मित है। हाल ही में निर्माताओं ने भगवान शिव की भूमिका में अक्षय कुमार का एक आकर्षक पोस्टर जारी किया था। इस फिल्म से अक्षय तेलुगु सिनेमा में डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म का टीजर, कान फिल्म फेस्टिवल में विष्णु मांचू, मोहन बाबू और प्रभु देवा ने दिखाया था। 
 
फिल्म कन्नप्पा में विष्णु मांचू, मोहनलाल, अक्षय कुमार, काजल अग्रवाल और प्रभास ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं। फिल्म कन्नप्पा 25 अप्रैल 2025 को दुनिया भर में रिलीज़ होने वाली है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

लेपर्ड प्रिंट मोनोकिनी में पूनम पांडे का वाइल्ड अंदाज, सिजलिंग तस्वीरों से मचाया तहलका

मेट गाला में शाही अंदाज में राज करने के बाद शाहरुख खान ने किया सब्यसाची को धन्यवाद

आईने के सामने दिशा पाटनी ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, रेड बिकिनी में ढाया कहर

भयानक एक्सीडेंट के बाद 6 घंटे तक चली पवनदीप राजन की सर्जरी, आईसीयू से पहली तस्वीर आई सामने

शनाया कपूर से यशवर्धन आहूजा तक, 2025 में सेंटर स्टेज पर छा रहे हैं जेन जी के ये स्टार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More