Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Friday, 14 March 2025
webdunia

गांधी जयंती पर प्रभास ने लोगों से की यह अपील...

Advertiesment
हमें फॉलो करें गांधी जयंती पर प्रभास ने लोगों  से की यह अपील...
मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने लोगों से स्वच्छ भारत बनाने की  अपील की है। प्रभास ने स्वच्छ भारत पहल पर अपने विचारों को उजागर करने के लिए  फेसबुक पर एक संदेश पोस्ट किया।
 
प्रभास ने लिखा है- 'मेरे सभी प्रशंसक, जब हम इस महत्वपूर्ण दिन यानी महात्मा गांधी की  जयंती के करीब पहुंच गए हैं, जो हमेशा स्वच्छता के लिए प्रयास करते थे, ऐसे में मैं इस  अवसर पर स्वच्छ भारत पहल के साथ भारत को स्वच्छ और हरा-भरा बनाने के काम पर  प्रकाश डालना चाहता हूं।'
 
उन्होंने आगे लिखा- 'यह कुछ ऐसा है, जो मैं व्यक्तिगत रूप से विश्वास करता हूं। मेरे देश  को स्वच्छ और स्वस्थ रखना सिर्फ नागरिक के तौर पर मेरा कर्तव्य नहीं है, बल्कि एक  आदत भी है। वे सभी, जो मेरे जैसा ही महसूस करते हैं, हमें ऐसे ही एक स्वच्छ भारत के  लिए अपनी पूरी कोशिश करते रहना चाहिए। हमारा देश निश्चित रूप से पहले से ही ज्यादा  सुंदर होगा। जय हिन्द!' (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

यह किरदार निभाना चाहते हैं जॉन अब्राहम...