Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पूनम पांडे ने महाकुंभ में लगाई आस्था की डुबकी, बोलीं- मेरे सारे पाप धुल गए...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Poonam Pandey

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (12:37 IST)
एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अपने हॉट लुक की वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इसके अलावा वह अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों पूनम ने अपनी मौत की झूठी अफवाह फैलाकर सनसनी मचा दी थी। वहीं अब पूनम पांडे महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए प्रयागराज पहुंचीं। 
 
पूनम पांडे ने मौनी अमावस्या के दिन गंगा नदी में अमृत स्थान किया। हालांकि संगम तट तक जाने के लिए उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तट तक जाने के लिए उन्होंने स्कूटी का सहारा लिया। वह काफी देर तक ट्रैफिक में भी फंसी रहीं। 
 
Poonam Pandey
पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर किए हैं। तस्वीरों में पूनम काले रंग का कुर्ता पहने नजर आ रही हैं, जिसपर 'महाकाल' लिखा दिखाई दे रहा है। वह गंगा में डुबकी लगाने के बाद हाथ जोड़कर प्रार्थना करती दिख रही हैं। 
 
Poonam Pandey
एक तस्वीर के साथ पूनम ने लिखा, 'मेरे सारे पाप धुल गए।' वहीं एक वीडियो में पूनम पांडे कबूतरों को दाना खिलाते नजर आ रही हैं। 
 
Poonam Pandey
पूनम पांडे ने महाकुंभ के दौरान मची भगदड़ की घटना पर दुख भी व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, मौनी आमवस्या के दिन जो हादसा हुआ वो बहुत दुखद है। फिर भी लोग यहां मौजूद है, पहले की तरह ही भीड़ है। शक्ति कम हो जानी चाहिए पर श्रद्धा कम नहीं होनी चाहिए। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्लैक कलर की ड्रेस में राशि खन्ना ने ढाया कहर, फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर