शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ कोर्ट पहुंचीं पूनम पांडे, जानिए क्या है मामला

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (14:45 IST)
मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में केस दर्ज कराने का फैसला किया है। पूनम ने राज कुंद्रा के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने का फैसला किया था लेकिन उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद अब वो कोर्ट का रुख करने जा रही हैं।


दरअसल, पूनम और आर्म्सप्राइम मीडिया के बीच 2019 में एक कॉन्ट्रैक्ट हुआ था जिसके अनुसार ये कंपनी एक एप का निर्माण करने वाली थी और इसमें हुए मुनाफे को कॉन्ट्रैक्ट अनुसार बांटा जाना था। राज कुंद्रा आर्म्सप्राइम मीडिया में इन्वेस्टर हैं और पूनम को बाद में पता चला कि मुनाफे के बंटवारे में गड़बड़ है।
 
इसे लेकर नाराज पूनम ने अपना कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिया था। लेकिन इसके बाद से ही पूनम काफी हद तक परेशान हो गईं। पूनम को कई सारे अनजान कॉल्स आने लगे और लोग तरह-तरह की डिमांड कर रहे थे। 

ALSO READ: शिकारा : फिल्म समीक्षा
 
इस बात से परेशान पूनम ने पुलिस कंप्लेंट करने का सोचा लेकिन उनकी शिकायत नहीं ली गई। इस वजह से अब पूनम ने कोर्ट से उम्मीद लगाई है।
 
खबरों के अनुसार पूनम ने कॉल्स से बचने के लिए अपना नंबर भी बदल दिया था और कुछ दिनों के लिए विदेश भी चली गईं। वो 3 महीनों तक विदेश में ही थी और उन्होंने सोचा कि वापस लौटने पर मामला शांत हो जाएगा। लेकिन उनकी मुसबीतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

तुम्बाड को सिनेमाघरों में मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स, 7 दिनों में किया इतना कलेक्शन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More