पीएम मोदी ने की 'द कश्मीर फाइल्स' की तारीफ, फिल्म मेकर्स से की मुलाकात

Webdunia
रविवार, 13 मार्च 2022 (11:36 IST)
विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म 'द कश्‍मीर फाइल्स' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हर कोई इस फिल्म की तारीफ कर रहा है। आम जनता के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी 'द कश्मीर फाइल्स' पसंद आई है।

 
पीएम मोदी ने इस फिल्म की तारीफ की है। इतना ही नहीं उन्होंने 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्माता से मुलाकात भी की। फिल्म के निर्माता अभिषेक अग्रवाल और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में प्रधानमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ अभिनेत्री पल्लवी जोशी भी नजर आईं। 
 
अभिषेक अग्रवाल ने पीएम मोदी से अपनी इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से मिलकर खुशी हुई। इस दौरान द कश्मीर फाइल्स के बारे में उनकी सराहना और प्रोत्साहन भरे शब्द इस मुलाकात को और भी खास बनाते हैं। हम कभी किसी फिल्म को निर्मित करने के लिए इतना गर्वित नहीं हुए, धन्यवाद मोदी जी।'
 
विवेक अग्निहोत्री ने भी इन तस्वीरों को शेयर किया है। इसके साथ विवेक ने लिखा, 'मैं बहुत खुश हूं कि अभिषेक ने भारत के इस चुनौती भरे सच को दिखाने की हिम्मत दिखाई यूएसए में द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के प्रति दुनिया के बदलते नजरिए में फायदेमंद साबित हुआ।'
 
द कश्मीर फाइल्स फिल्म कश्मीरी पंडितो की त्रासदी पर आधारित है। फिल्म साल 1990 में कश्मीर में हुए नरसंहार और उस दौरान हुई राजनीति को दिखाती है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और पुनीत इस्सर जैसे कलाकार हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More