Anushka Sharma को पैपराजी ने कहा 'सर', पति विराट कोहली ने दिया मजेदार रिएक्शन

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 11 मई 2023 (12:28 IST)
anushka sharma and virat kohli : बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के फेवरेट कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर फैंस को कपल गोल्स देते नजर आते हैं। अनुष्का इन दिनों बड़े पर्दे से दूर अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आ रही हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के साथ मुंबई में डिनर डेट पर स्पॉट हुईं। 

 
इन दौरान अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का रोमांटिक अंदाज दिखाई दिया। रेस्टोरेंट में जाते समय कपल को पैपराजी ने घेर लिया। यहां पर एक पैपराजी ने गलती से अनुष्का शर्मा को 'सर' बोल दिया। इसपर एक्ट्रेस के पति विराट कोहली ने मजाकियां अंदाज में रिएक्शन दिया। 
 
अनुष्का शर्मा को 'सर' बुलाए जाने पर विराट कोहली पहले खूब हंसे फिर उन्होंने पैपराजी से कहा, 'विराट मैम भी बोल दे।' इस पर फोटोग्राफर ने माफी भी मांगी। हालांकि, विराट और अनुष्का ने इसे मजाक में लिया और मुस्कुराते हुए रेस्टोरेंट के अंदर चले गए। 
 
बता दें कि अनुष्का-विराट की पैपराजी के साथ हमेशा अच्छी बॉन्डिंग रही हैं। जब कपल ने उनसे अपनी बेटी की तस्वीर क्लिक नहीं करने की अपील की थी तो पैपराजी ने ऐसा ही किया। इस वजह से अभी तक अनुष्का की बेटी वामिका की तस्वीर अबतक पब्लिकली सामने नहीं आई है। 
 
अनुष्का शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आई थी। इस फिल्म की असफलता के बाद से उन्होंने बड़े पर्दे से दूरी बना ली थी। अनुष्का जल्द ही 'चकड़ा एक्सप्रेस' के जरिए कमबैक करने जा रही हैं। यह फिल्म भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की बायोपिक है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

क्या आप जानते हैं जूनियर एनटीआर का पूरा नाम, 8 साल की उम्र में रख दिया था फिल्मी दुनिया में कदम

रेखा से तथाकथित शादी, 3 टूटे रिश्ते और अधूरी फिल्म: विनोद मेहरा की जिंदगी की अनकही कहानी

राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' में टाइम लूप का रहस्य, जानिए पूरी कहानी

जब अनु अग्रवाल के पोस्टर की वजह से लग गया था ट्रैफिक जाम, लेट पहुंचने की वजह से अमिताभ को मांगनी पड़ी थी माफी

ये रिश्ता क्या कहलाता है में आया इमोशनल लीप, समृद्धि शुक्ला बोलीं - जैसे एक नई कहानी शुरू हो

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख