फैंस को मिलेगा श्रीदेवी के चेन्नई वाले घर में रहने का मौका, इसी जगह बीता था जाह्नवी का बचपन

WD Entertainment Desk
गुरुवार, 2 मई 2024 (16:16 IST)
Sridevi Chennai house : बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं, लेकिन फैंस आज भी उन्हें याद करते हैं। वहीं अब फैंस को श्रीदेवी के घर में ठहरने का मौका मिलने वाला है। श्रीदेवी ने बरसों पहले चेन्नई में एक घर खरीदा था। यह उनका पहला घर था, जिसे उन्होंने बोनी कपूर संग शादी के बाद खरीदा था। 
 
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर का बचपन भी इसी चेन्नई वाले घर में बिता था। इस घर के अंदर श्रीदेवी की कई सारी यादें हैं। श्रीदेवी के इसी घर में फैंस रहने का लुफ्त उठा सकते हैं। दरअसल, इसे एयर बीएनबी ने 11 माशहूर प्रॉपर्टी की लिस्ट में शामिल किया है। 
 
इस हवेली के लिए किराया भरकर आप भी श्रीदेवी के इस घर में रह सकते हैं। खबरों के अनुसार जाह्नवी इस घर के दरवाजे सिलेक्टेड एयरबीएनबी यूजर्स के लिए खोलेगी। खास बात यह है कि इस घर में वन नाइट स्टे के जाह्नवी से बातचीत का भी मौका मिलेगा। 
 
बता दें कि लीकेज और रख-रखाव की समस्याओं के कारण श्रीदेवी ने इस घर को छोड़ दिया था। हालांकि श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ने इसकी मरम्मत करा दी। जाह्नवी ने 2022 में वोग इंडिया के शो 'अराउंड' में अपने चेन्नई वाले घर की एक झलक दिखाई थी। इस आलीशान मेंशन में श्रीदेवी की पहली पेंटिंग, एक सीक्रेट रूम, यादगार तस्वीरों से भरी दीवार मौजूद है। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख