'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी को मिली जमानत, नाबालिग से रेप और छेड़छाड़ का लगा है आरोप

Webdunia
शनिवार, 5 जून 2021 (14:52 IST)
'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी को बीती रात मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। एक्टर पर नाबालिग से दुष्कर्म और छेड़छाड़ का आरोप लगा है। पर्ल वी पुरी को पुलिस ने आईपीसी की धारा CR IPC 376 AB, r/w POCSO Act 4, 8, 12,19, 21 के तहत अरेस्ट किया था।

 
अब खबर आ रही है कि पर्ल वी पुरी को जमानत मिल गई है। टीवी एक्ट्रेस और पर्ल की दोस्त करिश्मा तन्ना ने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। 
 
करिश्मा तन्ना ने इंस्टाग्राम पर पर्ल के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'सत्यमेव जयते। हमेशा सच्चाई की जीत होती है और पर्ल जीत गया है।' इस पोस्ट में करिश्मा ने आईस्टैंडविथपर्लवीपुरी, ट्रुथनेवरहाइड्स, पीवीपी जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है।
 
बता दें कि पर्ल वी पुरी के सपोर्ट में कई सेलेब्स आगे आए हैं। विकास कलंत्री, क्रिस्टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी और अली गोनी समेत कई सेलेब्स ने पर्ल पर लगे आरोपों को गलत बताया है। 
 
गौरतलब है कि पर्ल को एक नाबालिग के साथ रेप और छेड़छाड़ करने के मामलें में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में पर्ल समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फटी ड्रेस पहन Cannes के रेड कारपेट पर पहुंचीं उर्वशी रौतेला, यूजर्स ने लगाई क्लास

एक्ट्रेस नहीं, एयरफोर्स पायलट बनना चाहती थीं दिशा पाटनी

जब कमल हासन ने काट दिया था नवाजुद्दीन सिद्दीकी का रोल, फूट-फूट कर रोए थे एक्टर

ब्लैक डीपनेक ड्रेस में तमन्ना भाटिया का बोल्ड अंदाज, देखिए तस्वीरें

शेख हसीना बनकर धमाका मचाने वाली बांग्लादेशी एक्ट्रेस को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानिए कौन हैं नुसरत फारिया

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख