'पठान' के तूफान के बीच 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की री-रीलीज पर शाहरुख खान बोले- मुश्किल से एक्शन हीरो बना और...

WD Entertainment Desk
शनिवार, 11 फ़रवरी 2023 (17:29 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद फिल्म 'पठान' के जरिए बड़े पर्दे पर कमबैक किया है। रोमांस किंग कहे जाने वाले शाहरुख इस फिल्म में जबरदस्त एक्शन करते दिख रहे हैं। 'पठान' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। 

 
इसी बीच वेलेंटाइन वीक में शाहरुख खान की एक और सुपरहिट फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। शाहरुख खान और काजोल स्टारर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया है। इसे भारत के करीब 37 शहरों में रिलीज किया गया है। 
 
वहीं अब 'पठान' के तूफान के बीच डीडीएलजे के दोबारा रिलीज होने पर शाहरुख खान ने मजेदार रिएक्शन दिया है। डीडीएलजे के रिलीज की जानकारी शेयर करते हुए वाईआरएफ ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में 'पठान' और 'डीडीएलजे' का पोस्टर दिख रहा है। 
 
वाईआरएफ के पोस्ट में लिखा है, 'कुर्सी की पेटी बांध लो डीडीएलजे भी वापस आ गया है।' पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 2 युग के ब्लॉकबस्टर्स। डीडीएलजे और पठान। इस वेलेंटाइन वीक पर अपने नजदीकी सिनेमाघरों में ग्रैंडनेस के गवाह बनें।
 
इस पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए शाहरुख खान ने लिखा, 'अरे यार इतनी मुश्किल से एक्शन हीरो बना और आपलोग राज को वापस ला रहे हो…उफ्फ्फ। ये कॉम्पटीशन मुझे किल कर रहा है। मैं पठान देखने जा रहा हूं, राज तो घर का है।' 
 
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' साल 1995 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शाहरुख राज और काजोल सिमरन के किरदार में नजर आई थीं। दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म पिछले 27 साल से मुंबई के मराठा मंदिर में चल रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More