Parineeti Chopra के पति Raghav की लंदन में हुई सर्जरी, आंखों की रोशनी जाने का था खतरा

WD Entertainment Desk
बुधवार, 1 मई 2024 (17:31 IST)
Raghav Chaddha eye surgery: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर सुर्खियों में हैं। राजनेता राघव चड्ढा संग शादी रचाने के बाद यह एक्ट्रेस की पहली फिल्म है। परिणीति इस समय जहां अपनी मूवी के प्रमोशन में बिजी हैं। वहीं उनके पति राघव ब्रिटेन में अपनी आंख की सर्जरी करा रहे हैं। 
 
दरअसल, हाल ही में आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने लोकसभा चुनावों के बीच राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा की अनुपस्थिति के कारण का खुलासा किया। सौरभ ने बताया कि राघव की आंख में गंभीर समस्या है और वह फिलहाल आंख की सर्जरी के लिए यूके में हैं। उनकी हालत काफी गंभीर है। 
 
सौरभ भारद्वाज ने खुलासा किया कि अगर राघव का इलाज सही समय पर नहीं किया गया होता, तो उन्हें पूरी तरह अंधेपन का सामना करना पड़ सकता था। मुझे लगता है जैसे ही उनका इलाज हो जाएगा, वो वापस आएंगे और हमारे अभियान में शामिल होंगे।
 
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार राघव चड्ढा की सर्जरी ठीक-ठाक हो गई है। वह अभी भी लंदन में हैं और पूरी तरह से बेड रेस्ट पर हैं। उनकी एक रेटिना में छेद था, जिसके बाद ज्यादा कॉम्प्लिकेशन के कारण उनकी आंखों की रोशनी जा सकती थी।
 
बता दें कि परिणीति और राघव चड्ढा ने सितंबर 2023 में राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी। दोनों की शादी में परिवार के लोग और दोस्त ही शामिल हुए थे। बाद में कपल ने इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक भव्य रिसेप्शन आयोजित किया था। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कन्नड़ में गाना गाने के लिए चिल्लाया फैन, सोनू निगम ने फटकार लगाते हुए कहा- यही कारण है पहलगाम में जो हुआ...

Waves शिखर सम्मेलन में बोले रजनीकांत, पहलगाम हमला बर्बर, मोदी जम्मू-कश्मीर में शांति वापस लाएंगे

विवादों में घिरा बादशाह का गाना वेलवेट फ्लो, रैपर के खिलाफ दर्ज हुआ धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

माहिरा खान, हानिया आमिर समेत कई पाकिस्तानी कलाकारों के इंस्टाग्राम भारत में हुए ब्लॉक

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख
More