Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

परिणीति चोपड़ा की 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की रिलीज डेट आई सामने, सुशांत सिंह की 'दिल बेचारा' से लेगी टक्कर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Parineeti Chopra
, रविवार, 1 दिसंबर 2019 (11:02 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इस समय साइना नेहवाल की बायोपिक की शूटिंग में बिजी हैं। वहीं परिणीति एक ओर फिल्म लेकर आ रही हैं। यह हॉलीवुड फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की हिन्दी रीमेक है।

इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर जारी किया था। परिणीति चोपड़ा की ये फिल्म एक थ्रिलर है। अब फिल्म रिलीज डेट को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो गई है।
 
Parineeti Chopra
परिणीति चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म से संबंधित अपने किरदार की तीन तस्वीरें शेयर करते हुए रिलीज डेट की जानकारी दी है। 
 
Parineeti Chopra
परिणीति ने तस्वीरों के साथ कैप्शन मे लिखा, 'मेरी लाइफ की सबसे रोमांचक राइड है। 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' का हिन्दी अडॉप्शन 8 मई 2020 को रिलीज होगा।'
 
द गर्ल ऑन द ट्रेन को रिभू दासगुप्ता निर्देशित कर रहे हैं। 8 मई 2020 को परिणीति चोपड़ा की फिल्म ही नहीं बल्कि सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'दिल बेचारा' भी रिलीज होने वाली है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

डिंपल कपाड़िया की मां बेट्टी कपाड़िया का निधन