Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रेग्नेंसी की खबरों पर परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, मजेदार अंदाज में बताया सच

परिणीति ने राघव चड्ढा संग 24 सितंबर 2023 को शादी रचाई थी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Parineeti Chopra Pregnancy

WD Entertainment Desk

, गुरुवार, 28 मार्च 2024 (18:04 IST)
Parineeti Chopra Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा जल्द ही दिलजीत दोसांझ संग फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में नजर आने वाली हैं। लेकिन परिणीति फिल्म से ज्यादा अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। परिणीति बीते कुछ समय से ढीले ढाले कपड़े पहने स्पॉट हो रही हैं। 
 
इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति प्रेग्नेंट हो सकती है। 'अमर सिंह चमकीला' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी परिणीति को ब्लैक कलर की कफ्तान ड्रेस में स्पॉट किया गया, जिसके बाद उनकी प्रेग्नेंसी की खबरों को और हवा मिल गई। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @parineetichopra

अब खुद परिणीति चोपड़ा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है। साथ ही उन्होंने इसे अफवाह बताया है। परिणीति ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। 
 
Parineeti Chopra Pregnancy
परिणीति ने लिखा, कफ्तान ड्रेस - प्रेग्नेंसी, ओवरसाइज टी शर्ट - प्रेग्नेंसी, कंफी इंडियन कुर्ता - प्रेग्नेंसी है। इसके बाद उन्होंने हंसी वाली इमोजी पोस्ट की। इसके साथ ही उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबरों पर ब्रेक लगा दिया है। 
 
बता दें कि परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा संग 24 सितंबर 2023 को शादी रचाई थी। दोनों ने उदयपुर में परिवारवालों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Crew movie preview: करीना, तब्बू और कृति फंसी मुश्किल में, क्या निकल पाएगी ये तिकड़ी