2 साल बाद ताहिर राज भसीन के मुंबई‍‍ स्थित घर पर आएंगे उनके पैरेंट्स, एक्टर बोले- उनकी यह यात्रा बेहद खास है

Webdunia
सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (16:57 IST)
बॉलीवुड एक्टर ताहिर राज भसीन के लिए यह बड़ा भावनात्मक समय है, क्योंकि महामारी के चलते उनके पैरेंट्स दो साल बाद मुंबई वाले घर पर आ रहे हैं। हालांकि भसीन परिवार के लिए यह जश्न का मौका भी है, क्योंकि ताहिर अपनी मम्मी का 60वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। उन्होंने अपनी मम्मी के लिए एक खास सरप्राइज भी प्लान कर रखा है।

 
ताहिर बताते हैं, लॉकडाउन के चलते पेरेंट्स दो साल बाद मेरे मुंबई स्थित घर (नई दिल्ली से) आ रहे हैं। गुजरे साल के तमाम सेलिब्रेशन उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए अटेंड किए थे और यहां मैंने उन्हें खास तौर पर दिवाली, गणपति जैसे त्योहारों और अपने बर्थडे (21 अप्रैल) पर बहुत मिस किया। ये ऐसे दिन होते हैं जब आप सबसे ज्यादा अपनी फैमिली के इर्द-गिर्द रहना चाहते हैं।
 
वह आगे बताते हैं, इस बार उनकी यात्रा बेहद खास है, क्योंकि मेरी मम्मी का 60वां जन्मदिन पड़ रहा है। उन्हें अपना बर्थडे मनाना बहुत अच्छा लगता है। चूंकि वह एक नेचर लवर भी हैं।
 
ताहिर ने कहा, मैं उनको लोनावला के करीब खुले एक इको-फ्रेंडली फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अपनी गाड़ी से ले जाऊंगा और उनको सरप्राइज दूंगा। कुदरत की गोद में मम्मी का 60वां जन्मदिन मनाने जैसा फैमिली टाइम ही हम लोगों को चाहिए था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो इस इश्क का रब रखा, फहमान खान निभाएंगे पायलट का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More