Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

न शादीशुदा हूं, न प्रेग्नेंट हूं, सगाई की अफवाहों के बाद बबीता जी बोलीं- जब भी शादी करूंगी, गर्व से बताऊंगी

हाल ही में मुनमुन और राज के सगाई की खबरें भी सामने आई थी

Advertiesment
हमें फॉलो करें Munmun Dutta Love Life

WD Entertainment Desk

, शुक्रवार, 15 मार्च 2024 (16:36 IST)
Munmun Dutta Post: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता अक्सर अपनी लव लाइफ को लकर सुर्खियों में रहती है। मुनमुन दत्ता का नाम काफी समय से शो में टपू का किरदार निभा चुके राज अनादकट संग जुड़ रहा है। 
 
हाल ही में मुनमुन और राज के सगाई की खबरें भी सामने आई थी। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी। मुनमुन और राज ने इन अफवाहों पर अपना गुस्सा भी जाहिर किया था। उन्होंने इन खबरों को गलत बताया था।
 
Munmun Dutta Love Life
अब एक बार फिर मुनमुन दत्ता ने इन झूठी खबरों को लेकर पोस्ट शेयर किया है। मुनमुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ना ही उनकी सगाई हुई है, वह न तो शादीशुदा हैं और न ही गर्भवती हैं। 
 
Munmun Dutta Love Life
मुनमुन दत्ता ने कहा कि वह जब भी शादी करने का फैसला करेंगी, गर्व से सभी को बताएंगी। मुनमुन ने लिखा, यह फनी है जिस तरह आग की तरह फेक न्यूज फैली है। फिर घूम फिरकर बुमरैंग की तरह वापस आ रही है। 
 
Munmun Dutta Love Life
मुनमुन ने लिखा, एक बार फिर बताना चाहूंगी ना ही मेरी सगाई हुई है। ना शादी हुई है और ना ही में प्रेग्नेंट हूं। अगर कभी मैं शादी करूंगी, चाहे वो लड़का मुझसे बड़ा हो या छोटा हो। मैं गर्व के साथ इसे शेयर करूंगी। 
 
मुनमुन दत्ता ने कहा, ये मेरे बंगाली जीन्स में हैं। हमेशा प्राउड और बहादुर रहना। अबसे मैं इन फेक न्यूज पर अपनी एनर्जी वेस्ट नहीं करने वाली हूं। लाइफ में और बेहतर चीजों के लिए मूवऑन करूंगी। भगवान काफी दयालु है। जिंदगी खूबसूरत है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज का मजेदार चुटकुला हंसा देगा आपको : आज्ञाकारी पत्नी कैसे मिली ?