'भुज' में डांस का तड़का लगाएंगी नोरा फतेही, 'जालिम कोका कोला' गाने का टीजर रिलीज

Webdunia
गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (18:29 IST)
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नोरा फतेही ने अपने शानदार डांस मुव्स से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। नोरा फतेही का हर गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा जाता है। वह एक बार फिर से अपने चाहने वालों को दीवाना बनाने वाली हैं।

 
नोरा फतेही जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में एक अहम किरदार में नजर आने वाली है। वह इस फिल्म में अपने डांस का जादू बिखेरती भी नजर आएंगी। नोरा फतेही के ऊपर फिल्माया गया स्पेशल गाना 'जालिमा कोका कोला' का टीजर सामने आ गया है। 
 
गाने के इस टीजर में नोरा फतेही बेली डांस करती नजर आ रही हैं। टीजर में नोरा ब्लू कलर के आउटफिट में तबले की थाप पर बेली डांस करती दिख रही हैं। गाने के टीजर में नोरा का जबरदस्त डांस और अदाएं देखने को मिल रही हैं। हालांकि टीजर में नोरा की थोड़ी सी ही झलक दिखाई गई है। 
 
यह गाना 24 जुलाई को रिलीज होने वाला है। इस गाने को श्रेया घोषाल ने गाया है. वहीं, तनिष्क बागची ने संगीत दिया है, जबकि गाने के बोल वायु ने लिखे हैं। टी-सीरीज द्वारा यह गाना रिलीज किया जा रहा है।
 
गौरतलब है कि अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बनी फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' 13 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अजय देवगन के साथ संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा, नोरा फतेही, शरद केलकर, एमी विर्क मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More