डांस के बाद एक्टिंग में जलवे दिखाने को तैयार नोरा फतेही, हाथ लगी दूसरी फिल्म

Webdunia
शनिवार, 4 जनवरी 2020 (17:43 IST)
नोरा फतेही लगभग हर‍ फिल्मों में अपने आइटम नंबर्स का जलवा बिखेरती नजर आती हैं। अपने जबरदस्त डांस स्किल्स की वजह से वह अपने पैर बॉलीवुड में जमा चुकी हैं। और अब नोरा डांस के साथ-साथ एक्टिंग में भी हाथ अजमा रही हैं।

 
नोरा फतेही जल्द ही वरुण धवन के साथ 'स्ट्रीट डांसर 3डी' में एक्टिंग करते नजर आने वाली हैं। वहीं अब खबर आ रही है नोरा एक और फिल्म में बतौर एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। बड़ी बात ये है कि नोरा फतेही ने इस फिल्म में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को रिप्लेस किया है। 

बॉलीवुड2019 के सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए क्लिक करें

खबरों के मुताबिक अभिषेक दुधैया के निर्देशन में बन रही फिल्म 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया' में परिणीति चोपड़ा को हटाकर नोरा फतेही को ले लिया गया है। इस फिल्म में पहले परिणीति चोपड़ा एक स्पाई का रोल निभाने वाली थीं लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया। अब उनकी जगह नोरा फतेही ने ली हैं।
 
Photo : Instagram
बताया जा रहा है कि नोरा ने फिल्म में अपने रोल के लिए वर्कशॉप शुरू कर दी है और एक जासूस जैसी बॉडी लैंग्वेज पर काम कर रही हैं। 12 जनवरी से नोरा अपने रोल की शूटिंग शुरू कर देंगी जो 15 दिन चलेगी।
 
बता दें कि अजय देवगन की 'भुज: प्राइड ऑफ इंडिया' साल 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है। फिल्म में अजय देवगन स्क्वॉड्रन लीडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, राणा दग्गुबाती और ऐमी विर्क भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

फिल्म रंगीला में टपोरी दिखने के लिए आमिर खान ने किया था यह काम

महेश भट्ट का विवादों से रहा है पुराना नाता, बेटी को किस कर बुरे फंसे थे निर्देशक

वाइन पीने की चाह में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनाया ईसाई धर्म

बॉलीवुड के बाद अब साउथ इंडस्ट्री में धमाल मचाएगी किल, तमिल और तेलुगु में बनेगा फिल्म का रीमेक

लगातार मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने किया दुबई मॉल का दौरा, सुपरस्टार को देखने उमड़ी फैंस की भीड़

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More