Hanuman Chalisa
✕

चलती गाड़ी से कूदने का खतरनाक है ये चैलेंज, बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी हुए इसमें शामिल

खुशबू जैसानी
सोमवार, 30 जुलाई 2018 (18:24 IST)
वैसे आपको भी चलते हुए रोड पर कुछ ऐसे लोग दिख ही गए होंगे, जो चलती कार में से उतरकर अपने किसी दोस्त से वीडियो बनवा रहे होंगे। आप भी सोच रहे होंगे भला अब ये कौन सी नई बेवकूफी ने जन्म ले लिया, वैसे ही कमी पड़ी थी क्या? आपको बता दें कि इस बेवकूफी का नाम है kiki चैलेंज। अपने देश के नहीं, बल्कि कनाडा के मशहूर सिंगर रैपर ड्रेक के गाने 'इन माई फीलिंग्स' पर एक कॉमेडियन शिग्गी ने एक डांस किया। इस डांस में शिग्गी चलती हुई गाड़ी से नीचे उतरकर मटकते हैं और फिर वापस भी बैठ जाते हैं।


 
 
बस ये देखकर लोगों पर इनको कॉपी करने का भूत सवार हुआ और ये उतरने का नाम ही नहीं ले रहा। ज्यादा होशियारी मारने के चक्कर में लोग अपने हाथ, पैर, मुंह, तुड़वा चुके हैं और यही नहीं अपनी गाड़ी की भी बहुत बुरी तरीके से बंद बजा चुके हैं।
 
पुलिस विभागों ने हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ, कॉमेडियन शिग्गी और रैपर ड्रेक को इस खतरनाक चैलेंज को रोकने के लिए कहा है। अब बात करें इंस्टाग्राम की तो पूरा इंस्टाग्राम ऐसे ही वीडियोज से भरा हुआ है। यही नहीं, हमारी बॉलीवुड दिलबर क्वीन नोरा फतेही जिनके लिए लोग बेहद दीवाने हो गए हैं।
 
उन्होंने भी ये चैलेंज एक्सेप्ट किया है और यही नहीं, फिल्म 'फुकरे' के अपने चूंचा भी इसमें शामिल हैं। पर चाहे बड़े से बड़ा सेलिब्रिटी ही क्यों न हो, ये वीडियो बनाए हैं तो ये बेवकूफी और रिस्क! शॉर्ट में बोले तो अपनी हड्डियां खुद तुड़वाने का शौक है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बिना इजाजत रिलीज हुआ सिद्धू मूसेवाला का गाना 'फैंटम'! दिवंगत सिंगर के माता-पिता ने म्यूजिक कंपनी पर लगाए गंभीर आरोप

Bigg Boss 20: स्काउट ने पार की सारी हदें, यंग से की धक्का-मुक्की, बिग बॉस ने सुनाई कड़ी सजा

रामायण हिट है या फ्लॉप: यह बताने की इतनी जल्दी क्यों? 2000 से 4000 करोड़ के बजट की चर्चाओं में कितना सच!

30 साल बाद भी सीखने का जुनून! वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' में 'आरम्भा' का किरदार निभाकर भावुक हुईं शिल्पा शिरोडकर, जानें क्या कहा?

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख