नितेश तिवारी की रामायण का फर्स्ट लुक पोस्टर हुआ रिलीज, इस दिन रिलीज होगा पार्ट 1 और पार्ट 2

Nitesh Tiwari
WD Entertainment Desk
बुधवार, 6 नवंबर 2024 (15:40 IST)
नितेश तिवारी की 'रामायण' बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में कई स्टार्स नजर आने वाले हैं। वहीं अब मेकर्स ने 'रामायण' का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी। साथ ही इसका भी खुलासा किया गया है कि 'रामायण' पार्ट 1 और पार्ट 2 कब रिलीज होंगे।
 
मेकर्स ने 'रामायण' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ उन्होंने बताया कि फिल्म का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगा वहीं पार्ट 2 दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म पोड्यूसर नमित मल्होत्रा सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है।
 
नमित मल्होत्रा ने पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा है, एक दशक से ज्यादा समय पहले, मैंने इस महाकाव्य को बड़े पर्दे पर लाने की कोशिश शुरू की, जिसने 5000 साल से भी ज्यादा वक्त तक अरबों दिलों पर राज किया है। और आज, मुझे इसे खूबसूरती से आकार लेते हुए देखकर खुशी हो रही है, क्योंकि हमारी टीमें एक ही उद्देश्य के साथ मेहनत कर रही हैं।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Namit Malhotra (@iamnamitmalhotra)

उन्होंने लिखा, हमारी रामायण का सबसे सच्चा, पवित्र और अद्भुत रूप दुनिया भर के लोगों के सामने लाना है, जो हमारे इतिहास, हमारी सच्चाई और हमारी संस्कृति को दर्शाता है। हमारे साथ जुड़ें और अपने सबसे महान महाकाव्य को गर्व और श्रद्धा के साथ जीवित करने का सपना पूरा करें। दिवाली 2026 में पार्ट 1 और दिवाली 2027 में पार्ट 2.
 
प्राइम फोकस स्टूडियोज के विजनरी लीडर के तौर पर, नमित मल्होत्रा ने हॉलीवुड के कुछ बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है, जैसे ड्यून और इंसेप्शन, और हालिया हिट द गारफील्ड मूवी भी इसमें शामिल है। उन्होंने एंग्री बर्ड्स 3 का भी अनाउंसमेंट किया है। नमित मल्होत्रा की विजुअल स्टोरीटेलिंग की गहरी समझ उन्हें हॉलीवुड के सबसे खास इंडियंस में से एक बनाती है।
 
बताया जा रहा है कि 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, अरुण गोविल राजा दशरथ के किरदार में नजर आने वाले हैं। हालांकि मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर अभी कोई खुलासा नहीं किया है। यह फिल्म 500-600 करोड़ रुपए के बजट में बनाई जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

केसरी वीर का नया गाना केसरी बंधन हुआ रिलीज, सूरज पंचोली और आकांक्षा शर्मा के बीच दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

राशा थडानी का टिप टिप बरसा पानी पर सिजलिंग डांस, मां रवीना टंडन को छोड़ा पीछे, वीडियो वायरल

कान, कैन और कांस, क्या है Cannes का सही उच्चारण, जानिए फिल्म फेस्टिवल से जुड़ी रोचक जानकारियां

मिथुन चक्रवर्ती के अवैध निर्माण पर चलेगा बुल्डोजर, BMC ने भेजा लीगल नोटिस

परेश रावल ने कंफर्म किया हेरा फेरी 3 से हुए बाहर, बताई वजह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

रेड 2 मूवी रिव्यू: रेड की परछाई में भटकी अजय देवगन की एक औसत फिल्म

बॉडीकॉन ड्रेस पहन पलक तिवारी ने फ्लॉन्‍ट किया कर्वी फिगर, लिफ्ट के अंदर बोल्ड अंदाज में दिए पोज

मोनोकिनी पहन स्विमिंग पूल में उतरीं राशि खन्ना, बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर मचाया तहलका

मोनालिसा ने फिर गिराई बिजलियां, जंप सूट में शेयर की सुपर हॉट तस्वीरें

जाट मूवी रिव्यू: सनी देओल का ढाई किलो का हथौड़ा और सॉरी बोल का झगड़ा

अगला लेख