Hanuman Chalisa

नेहा कक्कड़ ने बयां किया अपना दर्द, बोलीं- अच्छा परिवार, करियर सब है लेकिन यह बीमारी करती है परेशान

Webdunia
गुरुवार, 18 फ़रवरी 2021 (17:24 IST)
बॉलीवुड की फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों इंडियन आइडल को जज कर रही हैं। इस शो में वह अकसर अपनी जिंदगी की कई अहम बातों को भी शेयर करती हैं। नेहा कक्कड़ ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए लंबा संघर्ष किया है।

 
आने वाले एपिसोड में चंडीगढ़ की अनुष्का के 'लुका छुपी' गाने पर प्रदर्शन के बाद जज उनकी जमकर तारीफ करेंगे। इतना ही नहीं, नेहा कक्कड़ भावुक हो गईं और अनुष्का की सुरीली आवाज सुनकर अपने आंसू नहीं रोक पाईं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि अनुष्का की तरह उन्हें भी एंजायटी इश्यू रहते हैं। उनका थायराइड से पीड़ित होना भी उनके चिंतित रहने का मुख्य कारण है।
 
नेहा कक्कड़ ने कहा, 'हालांकि मेरे पास सब कुछ है, एक अच्छा परिवार, करियर, लेकिन मेरी शारीरिक समस्याएं हमेशा मुझे बहुत परेशान करती हैं और जिसके कारण मैं चिंताओं से घिरी रहती हूं।
 
इसके अलावा, उन्होंने अनुष्का से कहा कि वह मंच पर उनका नियंत्रण देखकर वास्तव में गर्व महसूस कर रही हैं और वह भी तब जब मंच के सामने खड़े उनके माता-पिता की आंखों में उनका प्रदर्शन देखते हुए आंसू आ चुके हैं। वहीं अनुष्का ने कहा 'नेहा मैम हमेशा से ही बहुत सहायक रही हैं। जब मैंने उन्हें बताया कि मुझे एंजायटी इश्यू हैं तो उन्होंने मेरा उत्साह बढ़ाया।
 
उन्होंने कहा, इस बार जब उन्होंने मेरी प्रशंसा की तो मैं नेहा मैम जैसे व्यक्तित्व से अपने लिए सराहना पाकर खुद को सातवें आसमान पर महसूस कर रही हूं। उनके मुंह से अपनी सराहना सुनना मेरे लिए सपना सच होने जैसा है। अब से मैं अपना 200 प्रतिशत देने के लिए सुनिश्चित करूंगी और इस बात का ख्याल रखूंगी कि मैं उन्हें कभी निराश न करूं।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

'पेड्डी' का काउंटडाउन हुआ शुरू, फिल्म की रिलीज से 9 दिन पहले मेकर्स ने ड्रॉप किया राम चरण का दिलचस्प पोस्ट

बॉबी देओल ने 'अल्फा' को बताया करियर का सबसे शानदार अनुभव, आलिया भट्ट की जमकर की तारीफ

निक्की तंबोली ने फिर दिखाया बोल्ड अंदाज, ऑल ब्लैक लेस आउटफिट में ढहाया कहर

सुधा चंद्रन ने की एकता कपूर की जमकर तारीफ, बताया विजनरी प्रोड्यूसर

कांतारा विवाद: कोर्ट के आदेश पर रणवीर सिंह पहुंचे चामुंडेश्वरी मंदिर, देवी से मांगी माफी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख