नेहा कक्कड़ ने पति रोहनप्रीत संग दुबई में सेलिब्रेट की दिवाली, तस्वीरें शेयर कर बोलीं- पहली और सबसे खास दिवाली...

Webdunia
रविवार, 15 नवंबर 2020 (14:05 IST)
बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ हाल ही में रोहनप्रीत सिंह संग शादी के बंधन में बंधी हैं। इस वक्त नेहा और रोहन दुबई में हैं और अपना हनीमून पीरियड एंजॉय कर रही हैं। शादी के बाद दोनों की ये पहली दिवाली है। इस खास मौके को नेहा और रोहनप्रीत ने दुबई में ही सेलिब्रेट किया जिसकी तस्वीरें और वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

एक वीडियो में नेहा रोहन के गाल पर किस करती नजर आ रही हैं। नेहा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, अब तक का सबसे अच्छा रूम व्यू। शुक्रिया अटलांटिस द पाम और सभी को हैप्पी दिवाली। रोहन प्रीत सिंह लव यू।
 
 
तस्वीरों में दोनों की खूबसूरत जोड़ी को एक साथ देख सकते हैं। एक तस्वीर में रोहनप्रीत अपनी वाइफ नेहा को किस करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों के साथ वे लिखती है, 'हमारी पहली और सबसे खास दिवाली साथ में।'
 
इन तस्वीरों पर रोहनप्रीत सिंह ने कॉमेंट कर लिखा, 'मेरा नोना नोना पुट्ट सोना सोना बाबू।' हाल ही में नेहा कक्कड़ और राहनप्रीत सिंह की हनीमून की कई तस्वीरें सामने आई हैं। 
 
नेहा-रोहनप्रीत की शादी 24 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी। शादी के बाद दो रिसेप्शन हुए थे। शादी के करीब 15 दिन बाद कपल हनीमून के लिए दुबई रवाना हुआ था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

राजकुमार राव की वजह से रुका अदनान सामी का म्यूजिकल कमबैक!

बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी की जान को खतरा, दिल्ली से मुंबई लौटे कॉमेडियन

वांटेड की रिलीज को 15 साल पूरे, राधे के किरदार में सलमान खान का अंदाज है फैंस का फेवरेट

बचपन से अभिनेत्री बनने का सपना देखती थीं शबाना आजमी, पहली फिल्म के लिए ही हासिल किया अवॉर्ड

देवरा पार्ट 1 से जान्हवी कपूर का करियर ले सकता है यू टर्न

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More