Publish Date: Sat, 21 Nov 2020 (12:33 IST)
Updated Date: Sat, 21 Nov 2020 (14:09 IST)
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद एनसीबी इसकी जांच में जुटी हुई है। एनसीबी की टीम अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स से पूछताछ कर चुकी है। टीम ने कई जगह छापेमारी भी की है।
अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया के मुंबई स्थित फ्लैट पर छापा मारा है। एनसीबी अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा इलाके में छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि भारती के घर से गांजा बरामद हुआ है और भारती तथा उनके पति हर्ष को हिरासत में लिया गया है।
खबरों के मुताबिक, पकड़े गए ड्रग्स पैडलर की निशानदेही पर भारती सिंह और हर्ष लिंबचिया के घर पर छापेमारी की। यह रेड उनके एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने की है।