Hanuman Chalisa
✕

#MeToo में उलझे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, निहारिका सिंह ने कहा मुझे जकड़ लिया था

Webdunia
#MeToo मुहिम में बॉलीवुड के कई दिग्गज फंसे हैं। कुछ को तो इस वजह से भारी नुकसान उठाना पड़ा है। फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर भी उंगली उठ गई है। एक्ट्रेस और मॉडल निहारिका सिंह ने कई संगीन आरोप नवाजुद्दीन पर लगाए हैं। 
 
निहारिका ने सारी बातें एक पत्रकार से शेयर की है और नवाज पर यौन शोषण तथा छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। निहारिका के अनुसार उनकी पहली मुलाकात नवाज से फिल्म 'मिस लवली' के सेट पर हुई थी। एक सुबह नवाज का फोन आया कि वे निहारिका के घर के पास ही हैं। निहारिका ने ब्रेकफास्ट के लिए नवाज को बुला लिया। 
 
निहारिका ने जब नवाज के लिए दरवाजा खोला तो नवाज ने तुरंत निहारिका को जकड़ लिया। निहारिका ने छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन नवाज ने उन्हें कस कर पकड़ रखा था। वे अपने आपको छुड़ा नहीं पाईं। 
 
नवाज ने फिर कहा कि उनका सपना है कि उनकी पत्नी भी मनोज बाजपेयी और परेश रावल की तरह मिस इंडिया हो। गौरतलब है कि निहारिका सिंह मिस इंडिया रह चुकी हैं। 
 
नवाज के साथ निहारिका रिलेशनशिप में नहीं आना चाहती थीं। बाद में निहारिका को पता चला कि नवाज तो शादीशुदा हैं और उन्होंने यह बात छिपा कर रखी। साथ ही उनके कई महिलाओं से अफेयर हैं। यह पता चलने के बाद निहारिका ने नवाज के साथ रिश्ता खत्म कर लिया। 

सम्बंधित जानकारी

रश्मि देसाई से तलाक के 10 साल बाद नंदीश संधू ने फिर बसाया घर, कविता बनर्जी संग लिए सात फेरे

'छह महीने में घटाया 60 किलो वजन', ऋषभ साहनी ने बताया अपने फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन का सफर

Koffee With Karan 9: अनन्या पांडे ने शो पर अपने तीनों 'एक्स' को लगाया फोन! अनन्या बिरला ने ली चुटकी

'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े 'बाहुबली 2' और 'जवान' के रिकॉर्ड

20 साल की उम्र में स्वरा भास्कर ने झेला था हैरेसमेंट, फिल्म के डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख