नाना पाटेकर ने कहा, "मैं उनके सिर और चेहरे तोड़ देता"

Webdunia
जाने माने अभिनेता नाना पाटेकर अपने विचार खुलकर कहते हैं। चाहे मुद्दा किसानों की आत्महत्या का हो या पाकिस्तानी कलाकारों को भारतीय फिल्मों में काम को लेकर। हाल ही में नाना ने  बंंगलुरू में बड़े पैमाने पर हुई छेडखानी की घटना पर अपने मन की कही। 

 
नाना से इस घटना पर सवाल पूछा गया था। उनसे पूछा गया था कि कानून महिलाओं को कैसे न्याय दिला सकता है। नाना ने इन घटनाओं के लिए पश्चिमी सभ्यता को दोष देने वालों पर जमकर गुस्सा निकाला। उन्होंने कहा, "महिलाएं पश्चिम जैसे कपड़े हमेशा से पहन रही हैं। परेशानी हमारे दिमाग में है न कि महिलाओं के कपड़ों में। मुझे खुद में सुधार की जरूरत है बजाए दूसरों को उनके कपड़ों के बारे में कहने के।" 
 
इस मौके पर प्रसून जोशी भी उपस्थित थे। नाना ने कहा, "मैं प्रसून के विचारों से सहमत हूं। इन बदमाशों की पिटाई बहुत जरूरी है तभी चीज़े ठीक होंगी परंतु आज कल ये ह्यूमन राइट्स वाले आकर बेकार के सवाल करने लगते हैं। अगर उन्होंने ऐसा कुछ मेरी बेटी या बहन के साथ किया होता तो मैंने उनके सिर फोड़ दिए होते और मुंह तोड़ दिए होते। बाकी की परेशानी मैं बाद में झेल लेता। हमारे भारतीय संस्कृति में महिलाओं के अपमान का रिवाज नहीं है। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कानून की जरूरत है।" 
 
जब उनसे राजनेताओं के महिलाओं पर दोष डालने के बारे में पूछा गया तो नाना ने सीधा कहा, "उन्हें उनके पद से हटा देना चाहिए। हमारे देश को इस तरह से नहीं सोचना चाहिए।"  

Show comments

बॉलीवुड हलचल

भूल भुलैया 3 का रोमांटिक ट्रैक "जाना समझो ना" रिलीज, नजर आई कार्तिक आर्यन और तृप्ति डिमरी की खूबसूरत केमिस्ट्री

सलमान खान ने सिकंदर की शूटिंग शुरू कर दी, ईद 2025 पर होगी रिलीज

Pushpa 2 The Rule ने रिलीज के पहले कमाए 1085 करोड़ रुपये, अल्लू अर्जुन का बॉक्स ऑफिस पर धमाल

इस वजह से अपने माता-पिता से नफरत करने लगी थीं परिणीति चोपड़ा

निर्देशक नहीं इंजीनियर बनना चाहते थे यश चोपड़ा, स्विट्जरलैंड सरकार ने लगवाई है 250 किलो की कांस्य प्रतिमा

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More