shradh paksha

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता का 'Evil Dead' बयान, ट्रोलिंग पर एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मरते-मरते भी परेशान कर गया

Advertiesment
Nana Patekar death
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबर के बाद जहां एक तरफ पूरा सिनेमा जगत और उनके प्रशंसक शोक में डूबे हैं, वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री तनुश्री दत्ता की सोशल मीडिया टिप्पणियों ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। नाना पाटेकर के निधन के तुरंत बाद तनुश्री दत्ता द्वारा दिए गए 'ईविल डेड' वाले बयान पर बवाल मच गया है। 
 
तनुश्री दत्ता के इस कमेंट पर हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है। गुरुवार सुबह जैसे ही नाना पाटेकर के निधन की खबर आई, तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम पर लखनऊ के लिए फ्लाइट बोर्ड करते हुए एक वीडियो साझा किया। वीडियो में तनुश्री ने कहा था, मैंने सुना है, मुझे खबर मिली है। लेकिन आज मेरा वर्किंग डे है और मैं एक इवेंट के लिए लखनऊ जा रही हूं। मेरा पूरा ध्यान उसी पर है। यह सब होने के लिए कितना अजीब दिन है।
 
तनुश्री ने आगे कहा था कि वह शाम को मीडिया के सवालों और कवरेज को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि सब केवल उसी विषय पर बात करेंगे। उन्होंने परिवार के प्रति औपचारिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि वह बाद में अपनी विस्तृत प्रतिक्रिया तय करेंगी, जिसके बाद उनका वीडियो बीच में ही कट गया।

webdunia
इंस्टाग्राम स्टोरी से भड़का आक्रोश
लखनऊ पहुंचने के बाद तनुश्री दत्ता के तेवर और कड़े हो गए। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बढ़ते ट्रैफिक का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, यह पागलपन है! आज मेरी स्टोरी टाइमलाइन पर व्यूज का विस्फोट हो गया है। बुराई का अंत हो गया है और उम्मीद है कि अब मेरी जिंदगी बेहतर मोड़ लेगी!
 
इसके तुरंत बाद तनुश्री ने अभिनेत्री संध्या मृदुल का एक पुराना पोस्ट री-शेयर किया, जिसमें लिखा था: "क्या कोई व्यक्ति मरने के बाद अत्याचारी होना बंद कर देता है? क्या उनके द्वारा पहुंचाए गए घाव खत्म हो जाते हैं? पीड़ितों के लिए ऐसा कभी नहीं होता।" 
 
इसके अलावा तनुश्री ने 2008 के उस वाकये से जुड़े वीडियो भी साझा किए, जिसमें उन्होंने नाना पाटेकर पर फिल्म के सेट पर अनस्क्रीप्टेड इंटीमेट सीन थोपने का आरोप लगाया था। इसके बाद से तनुश्री को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। 
अब तनुश्री ने वीडियो शेयर कर कहा, अच्छा वैसे तो इतनी रात को लाइव आने की जरुरत नहीं थी। लेकिन इस वक्त मुझे जो निगेटिविटी मिल रही है ना मतलब मैं इसके बारे में सोच भी नहीं सकती। लोग इतने बेवकूफ कैसे हो सकते हैं। दुनिया में इतने लोग हैं किसी के साथ हर इंसान का अलग अनुभव हो सकता है। किसी इंसान के साथ मेरे अनुभव मुझे पता हैं ना। मैं तो गड़े मुर्दे उखाड़ना भी नहीं चाहती थी। मैंने अपना रिएक्शन भी दबा कर रखा है।
 
उन्होंने कहा, कोई इंसान मर गया है. इसका मतलब ये नहीं है कि उसने जो कांड किया है, भूल जाएं। उसने जितने लोगों को परेशान किया है। जितने लोगों को पीड़ित किया है। वो क्या खाता बंद हो जाता है। लोग माफ करने की बात कर रहे हैं। अरे भाई बिना माफी मांगे भगवान भी माफ नहीं करता। भगवान से भी माफी की कोई अपेक्षा रखता है, तो उस इंसान को पश्चाताप करना पड़ता है। झुंड बनाकर, ग्रुप बनाकर हम एक इंसान के पीछे हाथ धोकर पड़ गए. उसका जीना हाराम कर दिया।
 
तनुश्री ने कहा, आप लोगों को पता है कि मीटू मोमेंट के बाद से मेरी क्या हालत रही। जो लड़की हफ्ते में से पांच दिन वर्कआउट करती थी। जो लड़की बिना डरे हर जगह घूमती-फिरती थी। जब मैं मॉडल थी, जब मैं मिस इंडिया थी और टॉप की एक्ट्रेस थी, तब भी मुझे सेक्योरिटी इश्यू नहीं हुआ। लेकिन मीटू के बाद मेरे साथ ऐसी-ऐसी घटनाएं घटी हैं ना कि कुछ तो बोलने लायक भी नहीं हैं। मेरी गाड़ी रोक दी गई थी। मेरे पीछे गुंडे पड़े थे। इसलिए जब मैंने कहा कि Evil Dead, तो मेरा यही मतलब था। क्योंकि मेरे लिए यही सच्चाई है। ये मुझे मरते-मरते भी परेशान कर गया। वरना मुझे सफाई देने की जरुरत नहीं है।
उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे भला-बुरा कह रहे हैं. वो लोग अपने आपको मेरी परिस्थिती में रखकर देखें। तुम तो चार दिन नहीं झेल पाओगे, जो मैंने झेला है, 2020 के बाद। 2018 के बाद चीजें बहुत खराब थीं। लेकिन 2020 के बाद मेरी जान पर हमले हुए हैं। इस आदमी की वजह से मैंने हर दिन सहा है। ये कौन सा शरीफ आदमी है। ये गैंगस्टर मन्या सुर्वे का कजिन है। 
 
क्या था तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर का पूरा विवाद?
साल 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर सेट पर दुर्व्यवहार और यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। साल 2018 में भारत के #MeToo आंदोलन के दौरान यह मामला एक बार फिर पूरे देश में सुर्खियों में आया था। तनुश्री की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी, लेकिन नाना पाटेकर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। साल 2019 में पुलिस ने पर्याप्त सबूत न मिलने की बात कहते हुए बी-समरी रिपोर्ट अदालत में दाखिल की थी। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' की OTT रिलीज कन्फर्म, जानिए कब और कहां देखें फिल्म