Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

'लाल सिंह चड्ढा' के गाने 'तुर कलेयां' का म्यूजिक वीडियो इस दिन होगा रिलीज

Advertiesment
हमें फॉलो करें 'लाल सिंह चड्ढा' के गाने 'तुर कलेयां' का म्यूजिक वीडियो इस दिन होगा रिलीज
, शनिवार, 23 जुलाई 2022 (13:28 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म के गाने रिलीज किए गए। हालांकि सभी गाने ऑडियो फॉर्मेट में रिलीज किए गए हैं। हाल ही में मेकर्स ने गाने 'कहानी' का पहला म्यूजिक वीडियो रिलीज किया था। 

 
अब मेकर्स 25 जुलाई 2022 को 'तुर कलेयां' गाने का शानदार म्यूजिक वीडियो रिलीज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह म्यूजिक वीडियो फिल्म के सबसे लंबे शॉट सीक्वेंस में से एक है। यह वीडियो भारत के सबसे खूबसूरत लोकेशन्स पर शूट किया गया है।
 
इस गाने को अरिजीत सिंह, शादाब फरीदी और अल्तमश फरीदी द्वारा गाया गया हैं, वहीं गाने का कंपोजीशन प्रीतम और लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। जबकि गाने के ऑडियो वर्जन को देश भर में खूब पसंद किया जा रहा है। 'तुर कलेयां' लाल सिंह चड्ढा की यात्रा में एक अहम भूमिका निभाता है। यह गीत लाल के सेल्फ-लव और खुद को खोजने की ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी को दर्शाता है।
 
बता दें, कुछ दिन पहले लॉन्च हुए कहानी के म्यूजिक वीडियो को दर्शकों ने खूब सराहा है। दर्शकों ने न केवल सीन्स का आनंद लिया बल्कि इस वर्जन के लिए सोनू निगम के आवाज की भी काफी सराहना की हैं। इस बीच कुछ दिन पहले लॉन्च हुए कहानी के म्यूजिक वीडियो को दर्शकों ने खूब सराहा।
 
आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये फिल्म फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज होने वाली है।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कंगना रनौट की 'इमरजेंसी' से सामने आया अनुपम खेर का फर्स्ट लुक, निभाएंगे यह किरदार