कौन हैं मुनमुन धामेचा और अरबाज मर्चेण्ट जो शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के साथ कर रहे थे पार्टी?

Webdunia
सोमवार, 4 अक्टूबर 2021 (19:16 IST)
आर्यन खान बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे हैं जिन्हें भी देर-सबेर बॉलीवुड में कदम रखना ही है। अभी उनकी पहचान सिर्फ शाहरुख खान के बेटे के रूप में ही हैं और इसलिए वे लगातार चर्चाओं में रहते थे, लेकिन हाल ही में वे सुर्खियों में इसलिए हैं क्योंकि एनसीबी ने एक क्रूज़ शिप पर छापा मारा जिस पर चल रही पार्टी में ड्रग्स का सेवन हो रहा था और शाहरुख के बेटे आर्यन भी वहां मौजूद थे। 
 
फिलहाल पूछताछ का दौर जारी है। आर्यन वहां अपने दोस्तों के साथ थे जिनमें से अरबाज़ मर्चेण्ट और मुनमुन धामेचा का खूब नाम लिया जा रहा है। आखिर ये कौन हैं? 


 
अरबाज मर्चेण्ट 
अरबाज मर्चेण्ट को एक्टर कहा जा रहा है पर उन्होंने अभिनय की दुनिया में उन्होंने क्या तीर मारा है, ये पता नहीं है। उम्र 26 साल है और मुंबई के रहने वाले हैं। हां, आर्यन खान के बहुत अच्छे दोस्त हैं। सोशल मीडिया पर उनके आर्यन की बहन सुहाना खान और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पाण्डे के साथ हैंग आउट करते हुए फोटो भी हैं। 


 
मुनमुन धामेचा 
मुनमुन मध्यप्रदेश से है। बड़ी बिज़नेस फैमिली से है। वे फैशन मॉडल बताई जाती हैं। कहा जाता है कि वे भी आर्यन की अच्‍छी दोस्त हैं। 
 
नुपुर सारिका, गोमित चोपड़ा, मोहक जायसवाल भी पकड़ाए हैं पर इनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं हैं। बताया जाता है कि मोहक और नुपुर फैशन डिजाइनर्स हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

करीना कपूर खान की मिस्ट्री थ्रिलर द बकिंघम मर्डर्स ने पहले वीकेंड किया इतना कलेक्शन

अदिति राव हैदरी ने सिद्धार्थ संग रचाई दूसरी शादी, जानिए कौन हैं एक्ट्रेस के पहले पति सत्यदीप मिश्रा

सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई कल्ट क्लासिक पड़ोसन, सायरा बानो ने जताई खुशी

मिलन फैशन वीक 2024 में अपना जलवा बिखेरेंगी तमन्ना भाटिया

स्टार प्लस लेकर आ रहा नया शो इस इश्क का रब रखा, फहमान खान निभाएंगे पायलट का किरदार

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More