Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने शुरू की नई पारी, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

हमें फॉलो करें क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी ने शुरू की नई पारी, लॉन्च किया प्रोडक्शन हाउस

WD Entertainment Desk

, सोमवार, 10 अक्टूबर 2022 (13:55 IST)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। धोनी अब मनोरंजन जगत में कदम रखने जा रहे हैं। धोनी ने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है।

 
धोनी के प्रोडक्शन हाउस का नाम 'धोनी इंटरटेनमेंट' है। धोनी बॉलीवुड में नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में काम करेंगे। इस प्रोडक्शन हाउस के तहत जल्द ही वह फिल्म निर्माण करेंगे। खबरों के मुताबिक धोनी तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषाओं में फिल्म बनाएंगे। 
 
धोनी के प्रोडक्शन हाउस ने अबतक तीन प्रोजेक्ट्स पर काम किया है इनमें रोअर ऑफ द लायन, ब्लेज टू ग्लोरी और द हिडन हिंदू हैं।
Edited by : Ankit Piplodiya

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिग बी के जन्मदिन से पहले फैंस को खास तोहफा, फिल्म 'ऊंचाई' से जारी हुआ अमिताभ बच्चन का पोस्टर