Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mr India के 37 साल पूरे होने पर बोनी कपूर ने दिया सीक्वल का हिंट, बोले- रिचार्ज हो रहा...

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mr India के 37 साल पूरे होने पर बोनी कपूर ने दिया सीक्वल का हिंट, बोले- रिचार्ज हो रहा...

WD Entertainment Desk

, रविवार, 26 मई 2024 (16:14 IST)
Mr. India Sequel: बोनी कपूर ने साल 1987 में अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी को लेकर सुपरहिट फिल्म मिस्टर इंडिया बनाई थी। शेखर कपूर के निर्देशन में बनी फिल्म मिस्टर इंडिया, 25 मई 1987 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म के सीक्वल को लेकर लंबे समय से चर्चा हो रही है। 
 
वहीं अब 'मिस्टर इंडिया' के सीक्वल पर बोनी कपूर ने एक अपडेट दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें ‘मिस्टर इंडिया’ के सेट से पर्दे के पीछे की कई फोटोज हैं। 
 
इस वीडियो के साथ बोनी कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'दिखाई नहीं देने वाली घड़ी अभी भी ऑर्बिट में है। इसने 37 साल पूरे कर लिए हैं। इस जादू को फिर से चलाने के लिए रिचार्ज हो रहा हूं।'
 
'मिस्टर इंडिया' एक साइंस-फिक्शन फिल्म थी, जिसमें अनिल कपूर ने अरुण नाम का किरदार निभाया था। उस फिल्म में अनिल को पिता की छोड़ी एक ऐसी घड़ी मिलती है, जिसे पहनते ही वह गायब हो जाता है। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही थी, और तब इसने करीब 10 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हनी सिंह संग 15 साल पुरानी दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं बादशाह, बोले- जोड़ने वाले कम, तोड़ने वाले ज्यादा