ठग सुकेश चंद्रशेखर संग नाम जोड़ने पर भड़कीं नोरा फतेही, जैकलीन फर्नांडिस पर ठोका मानहानि का मुकदमा

WD Entertainment Desk
मंगलवार, 13 दिसंबर 2022 (11:13 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों मुश्‍किल दौर का सामना कर रही है। एनसीबी ने जैकलीन को 200 करोड़ रुपए ठगी मामले में सुकेश चंद्रशेखर संग आरोपी बनाया है। वहीं इस मामले में ईडी ने नोरा फतेही से भी पूछताछ की थी। 

 
अब नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करा दिया है। नोरा का कहना है कि इस केस में जबरन उनका नाम इस्तेमाल किया है। सुकेश से उनका कोई सीधा संपर्क नहीं था। उन्होंने सुकेश से गिफ्ट्स लेने का भी खंडन किया है। 
 
पटियाला हाउस कोर्ट में दायर की गई अपनी शिकायत में नोरा फतेही ने कहा, सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में गलत तरीके से मेरे नाम को घसीटा गया है जबकि सुकेश से मेरा कोई सीधा कनेक्शन नहीं था। मैं उनकी पत्नी लीना के जरिए उन्हें जानती थीं। मीडिया ट्रायल की वजह से उनकी रेप्यूटेशन को ठेस पहुंची है।
 
नोरा फतेही ने जैकलीन फर्नांडिस पर खुद के खिलाफ अपमानजनक और झूठे कॉमेंट्स का आरोप लगाते हुए 200 करोड़ रुपए का मुकदमा किया है। साथ ही उन्होंने 15 मीडिया हाउसेस के खिलाफ भी मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया है।
 
मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही दोनों ही ईडी के निशाने पर हैं। जैकलीन ने अपने बयान में कहा था उन्हें ईडी द्वारा झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है और नोरा फतेही जैसे सेलेब्स जिन्हें सुकेश चंद्रशेखर से उपहार भी मिले थे, उन्हें गवाह बनाया जा रहा है।
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर लगा यौन उत्पीड़न का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंज्या की सफलता पर शरवरी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- किसी सपने के सच होने जैसा...

दिवाली 2024 पर रिलीज होने को तैयार सिंघम अगेन, एक्शन से भरपूर फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे अक्षय कुमार

बीच वियर से लेकर साड़ियों तक, देखिए मानुषी छिल्लर की फैशन लुकबुक

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या, बुर्का पहने आई महिला ने दी सलमान के पिता सलीम खान को धमकी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

स्त्री 2 फिल्म समीक्षा : विक्की की टीम का इस बार सरकटा से मुकाबला

खेल खेल में मूवी रिव्यू: अक्षय कुमार की कॉमिक टाइमिंग जोरदार, लेकिन ‍क्या फिल्म है मजेदार?

वेदा फिल्म समीक्षा: जातिवाद की चुनौती देती जॉन अब्राहम और शरवरी की फिल्म | Vedaa review

औरों में कहां दम था मूवी रिव्यू: अजय देवगन और तब्बू की फिल्म भी बेदम

Kill movie review: खून के कीचड़ से सनी सिंगल लोकेशन थ्रिलर किल

अगला लेख
More