suvichar
✕

गायक मोहम्मद अजीज का निधन, कोलकाता के रेस्तरां से सफर किया था शुरू

Webdunia
मंगलवार, 27 नवंबर 2018 (18:08 IST)
प्रसिद्ध गायक मोहम्मद अजीज का 27 नवम्बर को निधन हो गया। वे 64 वर्ष के थे। बंगाली फिल्म 'ज्योति' से मोहमम्द अजीज ने अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद 1984 में वे मुंबई आ गए और 'अम्बर' नामक फिल्म में उन्हें पहला अवसर मिला। इसके बाद मो. अजीज को कई गानों में अपनी आवाज देने का अवसर मिला। उन्होंने लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, राहुल देव बर्मन, बप्पी लाहिरी, राजेश रोशन, राम लक्ष्मण, आनंद मिलिंद, जतिन ललित जैसे संगीतकारों के निर्देशन में गाने गाए। 

बताया जा रहा है कि वे कोलकाता से मुंबई लौटे और एअरपोर्ट उन्हें तकलीफ हुई। ड्राइवर सीधे उन्हें अस्पताल ले गया जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। 
 
तेरी बेवफाई का शिकवा (राम अवतार), सावन के झूले (निगाहें), आदमी जिंदगी और ये (विश्वात्मा), उंगली में अंगूठी (रामअवतार), आज सुबह जब मैं जगा (आग और शोला), प्यार हमारा अमर रहेगा (मुद्दत), आपके आ जाने से (खुदगर्ज), मैं तेरी मोहब्बत में (त्रिदेव)  जैसे कई हिट गीत गाए। अस्सी के दशक में उन्हें कई अवसर मिले। सनी देओल, अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर, गोविंदा, मिथुन चक्रवर्ती जैसे प्रसिद्ध नायकों को उन्होंने अपनी आवाज दी। 
 
अजीज कोलकाता स्थित गालिब नामक रेस्तरां में गाना गाते थे और वहां से मुंबई आकर उन्होंने सफलता हासिल की। उन पर प्रसिद्ध गायक मोहम्मद रफी का गहरा असर था। लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने उनसे अनेक गीत गवाए। जब लक्ष्मी-प्यारे का करियर उतार पर आ गया तो मोहम्मद अजीज को भी अवसर मिलना कम हो गए। 
 
2 जुलाई 1953 को पश्चिम बंगाल में जन्मे मोहम्मद अजीज ने कई भाषाओं में गाने गाए। उन्हें लता मंगेशकर, आशा भोसले और कविता कृष्णमूर्ति के साथ भी गाने का अवसर मिला था। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

जरूर पढ़ें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख